हम एक विनाशकारी समय से गुजर रहे हैं. ऐसे में यथाशक्ति शांति मन्त्रों का जाप विश्वशांति के लिये करना लाभदयक होगा । जो साधक ज्यादा जाप नहीं कर सकते वे प्रतिदिन कम से कम एक बार इस मंत्र का उच्चारण अवश्य करें.
विश्वशान्ति हेतु : शान्ति मन्त्र
ॐ
द्यौ: शान्तिरन्तरिक्ष (गुं) शान्ति: पृथिवी शान्तिराप: शान्तिरोषधय:
शान्ति: । वनस्पतय: शान्तिर्विश्वे देवा: शान्तिर्ब्रह्म शान्ति: सर्व
(गुं) शान्ति: शान्तिरेव शान्ति: सा मा शान्तिरेधि ॥
इस मन्त्र का जाप इस भावना के साथ करें कि हमारी पृथ्वी पर सब तरफ और सभी प्रकार से शांति हो.