10 अगस्त 2018

शिव गायत्री मन्त्र

वे साधक जो गायत्री साधना नियमित करते हों वे शिव गायत्री मन्त्र का प्रयोग कर सकते हैं :-





महादेव शिव गायत्री मन्त्र 

॥ऊं महादेवाय विद्महे रुद्र मूर्तये धीमहि तन्नो शिवः प्रचोदयात ॥


  1. रुद्राक्ष माला से यथा शक्ति जाप करें.
  2. माला न हो तो ऐसे भी कर सकते हैं .
  3. भगवान् शिव जगद्गुरु हैं उन्हें गुरु मानकर मन्त्र जाप करें.
  4. शिव कृपा मिलेगी .

9 अगस्त 2018

आनंद कन्दाय - महादेवाय नमः |

भगवान शिव के समान :-

  • आनंदमय और निर्विकार रहने के लिए.
  • श्मशान में भी तटस्थ रहने की कला के लिए.
  • सर्व ऐश्वर्य के स्वामी होते हुए भी दिगंबर रहने के लिए .
और 

पास में कुछ भी न होते हुए भी निश्चिंत होकर मुस्कुराने के लिए .







निम्नलिखित मंत्र का उल्लास के साथ २४ घंटे जाप करते रहें धीरे धीरे आप आनंदमय कोष में प्रवेश करने लगेंगे .







||| आनंद कन्दाय नमः |||

8 अगस्त 2018

गृहस्थ सुख साधना


"हथेली में हनुमन्त बसै, भैरु बसे कपार। नरसिंह की मोहिनी, मोहे सब संसार। मोहन रे मोहन्ता वीर, सब वीरन में तेरा सीर। सबकी नजर बाँध दे, तेल सिन्दूर चढ़ाऊँ तुझे। तेल सिन्दूर कहाँ से आया ? कैलास-पर्वत से आया। कौन लाया, अञ्जनी का हनुमन्त,गौरी का गनेश लाया। काला, गोरा, तोतला-तीनों बसे कपार। बिन्दा तेल सिन्दूर का, दुश्मन गया पाताल। दुहाई कमिया सिन्दूर की, हमें देख शीतल हो जाए। सत्य नाम, आदेश गुरु की।

  1. कामिया सिन्दूर मिल जाये तो उसे सामने रख लें. न मिले तो जिस कुंकुम या बिंदी को लगाती हों उसे सामने रख दें .
  2. इस मन्त्र को रोज 108 बार जाप पूर्णिमा से प्रारंभ कर अगली पूर्णिमा तक करें.
  3. इसका टीका [बिंदी] लगाकर प्रसन्नता के साथ मुस्कराहट के साथ पति के पास जाएँ.
  4. ऐसा नित्य करें तो पति धीरे धीरे अनुकूल होने लगता है.



7 अगस्त 2018

अम्बे महाकालीम तमर्चयेत सर्व काले









शवासन संस्थिते महाघोर रुपे ,
                                महाकाल  प्रियायै चतुःषष्टि कला पूरिते |
घोराट्टहास कारिणे प्रचण्ड रूपिणीम,
                                अम्बे महाकालीम तमर्चयेत सर्व काले ॥

मेरी अद्भुत स्वरूपिणी महामाया जो शव के आसन पर भयंकर रूप धारण कर विराजमान है, जो काल के अधिपति महाकाल की प्रिया हैं, जो चौंषठ कलाओं से युक्त हैं, जो भयंकर अट्टहास से संपूर्ण जगत को कंपायमान करने में समर्थ हैं, ऐसी प्रचंड स्वरूपा मातृरूपा महाकाली की मैं सदैव अर्चना करता हूं | 

उन्मुक्त केशी दिगम्बर रूपे,
                                 रक्त प्रियायै श्मशानालय संस्थिते ।
सद्य नर मुंड माला धारिणीम,
                               अम्बे महाकालीम तमर्चयेत सर्व काले ॥
  
जिनकी केशराशि उन्मुक्त झरने के समान है ,जो पूर्ण दिगम्बरा हैं, अर्थात हर नियम, हर अनुशासन,हर विधि विधान से परे हैं , जो श्मशान की अधिष्टात्री देवी हैं ,जो रक्तपान प्रिय हैं , जो ताजे कटे नरमुंडों की माला धारण किये हुए है ऐसी प्रचंड स्वरूपा महाकाल रमणी महाकाली की मैं सदैव आराधना करता हूं |


क्षीण कटि युक्ते पीनोन्नत स्तने,
                               केलि प्रियायै हृदयालय संस्थिते।
कटि नर कर मेखला धारिणीम,
                               अम्बे महाकालीम तमर्चयेत सर्व काले ॥

अद्भुत सौन्दर्यशालिनी महामाया जिनकी कटि अत्यंत ही क्षीण है और जो अत्यंत उन्नत स्तन मंडलों से सुशोभित हैं, जिनको केलि क्रीडा अत्यंत प्रिय है और वे  सदैव मेरे ह्रदय रूपी भवन में निवास करती हैं . ऐसी महाकाल प्रिया महाकाली जिनके कमर में नर कर से बनी मेखला सुशोभित है उनके श्री चरणों का मै सदैव अर्चन करता हूं  ||

खङग चालन निपुणे रक्त चंडिके,
                               युद्ध प्रियायै युद्धुभूमि संस्थिते ।
महोग्र रूपे महा रक्त पिपासिनीम,
                               अम्बे महाकालीम तमर्चयेत सर्व काले ॥ 
देव सेना की महानायिका, जो खड्ग चालन में अति निपुण हैं, युद्ध जिनको अत्यंत प्रिय है, असुरों और आसुरी शक्तियों का संहार जिनका प्रिय खेल है,जो युद्ध भूमि की अधिष्टात्री हैं , जो अपने महान उग्र रूप को धारण कर शत्रुओं का रक्तपान करने को आतुर रहती हैं , ऐसी मेरी मातृस्वरूपा महामाया महाकाल रमणी महाकाली को मै सदैव प्रणाम करता हूं |



मातृ रूपिणी स्मित हास्य युक्ते,
                                प्रेम प्रियायै प्रेमभाव संस्थिते ।
वर वरदे अभय मुद्रा धारिणीम,
                                अम्बे महाकालीम तमर्चयेत सर्व काले ॥


जो सारे संसार का पालन करने वाली मातृस्वरूपा हैं, जिनके मुख पर सदैव अभय भाव युक्त आश्वस्त करने वाली मंद मंद मुस्कुराहट विराजमान रहती है , जो प्रेममय हैं जो प्रेमभाव में ही स्थित हैं , हमेशा अपने साधकों को वर प्रदान करने को आतुर रहने वाली ,अभय प्रदान करने वाली माँ महाकाली को मै उनके सहस्र रूपों में सदैव प्रणाम करता हूं |
|| इति श्री निखिल शिष्य अनिल कृत महाकाल रमणी स्तोत्रं सम्पूर्णम ||

भुवनेश्वरी साधना शिविर

साधना शिविर १९ अगस्त 


6 अगस्त 2018

पंचदशाक्षरी महामृत्युन्जय मन्त्रम



पंचदशाक्षरी महामृत्युन्जय मन्त्रम :-

यदि खुद कर रहे हैं तो:-

॥ ॐ जूं सः  मां  पालय पालय सः जूं ॐ॥

यदि किसी और के लिये [उदाहरण : मान लीजिये "अनिल" के लिये ] कर रहे हैं तो :-
॥ ॐ जूं सः ( अनिलम) पालय पालय सः जूं ॐ ॥

  • यदि रोगी जाप करे तो पहला मंत्र करे.
  • यदि रोगी के लिये कोइ और करे तो दूसरा मंत्र करे. नाम के जगह पर रोगी का नाम आयेगा.
  • रुद्राक्ष माला धारण करें.
  • रुद्राक्ष माला से जाप करें.
  • बेल पत्र चढायें.
  • भस्म [अगरबत्ती की राख] से तिलक करें.

देवाधिदेव - भगवान शिव




भगवान शिव का स्वरुप अन्य देवी देवताओं से बिल्कुल अलग है।
जहां अन्य देवी-देवताओं को वस्त्रालंकारों से सुसज्जित 
और सिंहासन पर विराजमान माना जाता है,

वहां ठीक इसके विपरीत शिव पूर्ण दिगंबर हैं,

अलंकारों के रुप में सर्प धारण करते हैं 

और श्मशान भूमि पर सहज भाव से अवस्थित हैं। 


उनकी मुद्रा में चिंतन है

तो निर्विकार भाव भी है!

आनंद भी है और लास्य भी। 


भगवान शिव को सभी विद्याओं का जनक भी माना जाता है। 

वे तंत्र से लेकर मंत्र तक और योग से लेकर समाधि तक प्रत्येक क्षेत्र के आदि हैं और अंत भी। 

यही नही वे संगीत के आदिसृजनकर्ता भी हैंऔर नटराज के रुप में कलाकारों के आराध्य भी हैं। 

वास्तव में भगवान शिव देवताओं में सबसे अद्भुत देवता हैं  

वे देवों के भी देव होने के कारण ÷महादेवहैं तोकाल अर्थात समय से परे होने के कारण ÷महाकालभी हैं  

वे देवताओं के गुरू हैं तोदानवों के भी गुरू हैं 


देवताओं में प्रथमाराध्यविघ्नों के कारक  निवारणकर्ताभगवान गणपति के पिता हैं 
तो,जगद्जननी मां जगदम्बा के पति भी हैं  

वे कामदेव को भस्म करने वाले हैं तो,कामेश्वरभी हैं  

तंत्र साधनाओं के जनक हैं तो संगीत के आदिगुरू भी हैं  

उनका स्वरुप इतना विस्तृत है कि उसके वर्णन का सामर्थ्य शब्दों में भी नही है।सिर्फ इतना कहकर ऋषि भी मौन हो जाते हैं किः-

असित गिरी समम् स्याद कज्जलं सिन्धु पात्रे , सुरतरुवर शाखा लेखनी पत्र मुर्वी
लिखती यदि शारदा सर्वकालं ,तदपि तव गुणानाम ईश पारं न याति

अर्थात यदि समस्त पर्वतों कोसमस्त समुद्रों के जल में पीसकर उसकी स्याही बनाइ जायेऔर संपूर्ण वनों के वृक्षों को काटकर उसको कलम या पेन बनाया जाये और स्वयं साक्षातविद्या की अधिष्ठात्रीदेवी सरस्वती उनके गुणों को लिखने के लिये अनंतकाल तक बैठी रहें तो भी उनके गुणों का वर्णन कर पाना संभव नही होगा। वह समस्त लेखनी घिस जायेगीपूरी स्याही सूख जायेगी मगर उनका गुण वर्णन समाप्त नही होगा। ऐसे भगवान शिव का पूजन अर्चन करना मानव जीवन का सौभाग्य है 


भगवान शिव के पूजन की अनेकानेक विधियां हैं।इनमें से प्रत्येक अपने आप में पूर्ण है और आप अपनी इच्छानुसार किसी भी विधि से पूजन या साधना कर सकते हैं।भगवान शिव क्षिप्रप्रसादी देवता हैं,अर्थात सहजता से वे प्रसन्न हो जाते हैं और अभीप्सित कामना की पूर्ति कर देते हैं। भगवान शिव के पूजन की कुछ सहज विधियां प्रस्तुत कर रहा हूं।इन विधियों से प्रत्येक आयुलिंगधर्म या जाति का व्यक्ति पूजन कर सकता है और भगवान शिव की यथा सामर्थ्य कृपा भी प्राप्त कर सकता है।

भगवान शिव पंचाक्षरी मंत्रः-
 ऊं नमः शिवाय 

यह भगवान शिव का पंचाक्षरी मंत्र है। इस मंत्र का जाप आप चलते फिरते भी कर सकते हैं।अनुष्ठान के रूप में इसका जाप ग्यारह लाख मंत्रों का किया जाता है  विविध कामनाओं के लिये इस मंत्र का जाप किया जाता है।

बीजमंत्र संपुटित महामृत्युंजय शिव मंत्रः-
 ऊं हौं ऊं जूं ऊं सः ऊं भूर्भुवः ऊं स्वः ऊं त्रयंबकं यजामहे सुगंधिम पुष्टि वर्धनमउर्वारुकमिव बंधनात मृत्युर्मुक्षीय मामृतात ऊं स्वः ऊं भूर्भुवः ऊं सः ऊं जूं ऊं हौं ऊं  
भगवान शिव का एक अन्य नाम महामृत्युंजय भी है।जिसका अर्थ हैऐसा देवता जो मृत्यु पर विजय प्राप्त कर चुका हो। यह मंत्र रोग और अकाल मृत्यु के निवारण के लिये सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इसका जाप यदि रोगी स्वयं करे तो सर्वश्रेष्ठ होता है। यदि रोगी जप करने की सामर्थ्य से हीन हो तोपरिवार का कोई सदस्य या फिर कोई ब्राह्‌मण रोगी के नाम से मंत्र जाप कर सकता है। 
इसके लिये संकल्प इस प्रकार लें,
मैं(अपना नाममहामृत्युंजय मंत्र का जाप,(रोगी का नामके रोग निवारण के निमित्त कर रहा हॅू, भगवान महामृत्युंजय उसे पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें'' 

इस मंत्र के जाप के लिये सफेद वस्त्र तथा आसन का प्रयोग ज्यादा श्रेष्ठ माना गया है।
रुद्राक्ष की माला से मंत्र जाप करें।


5 अगस्त 2018

रोग निवारक : पारद शिवलिंग

|| ॐ ह्रीं तेजसे श्रीं कामसे क्रीं पूर्णत्व सिद्धिं पारदाय क्रीं श्रीं ह्रीं ॐ ||

  • कम से कम १०८ बार पारद शिवलिंग पर आचमनी से जल चढ़ाएं.
  • हर बार चढाते समय मंत्र का उच्चारण करें .
  • पूरा होने पर उस जल को अपने मुह आँख तथा शरीर पर छिडकें.
  • शेष जल को पी जाएँ.
  • ऐसा कम से कम १२० दिन तक करें.
  • जटिलतम रोगों में भी लाभप्रद है. 
  • पारद शिवलिंग यदि श्रेष्ट तांत्रिक गुरु द्वारा निर्मित हो तो अत्यंत श्रेष्ट होता है. उसमे भी यदि स्त्री गुरु द्वारा प्रदत्त हो तो सर्वश्रेष्ट होता है.
  • जो गुरु युगल रूप में अपनी शक्ति के साथ युक्त होते हैं उनके द्वारा प्रदत्त पारद शिवलिंग ज्यादा प्रभावशाली होता है.

4 अगस्त 2018

कनकधारा स्तोत्रम




dud/kkjk Lrks=e
vaxa gjs iqyd Hkw"k.kekJ;Urh Hk`axkaxuSo eqdqykHkj.ke rekyeA
vaxhd`rkf[ky foHkwfrjikaxyhyk ekaxY;nkLrq ee eaxy nsork;k%       «1«

eqX/;k eqgqfoZn/krh onuS eqjkjs% izse=ikizf.kfgrkfu xrkxrkfuA
ekyk n`'kkseZ/kqdj foegksRiys ;k lk es fJ;a fn'krq lkxj laHkok;k%    «2«

fo'okejsanz infoHkze nkun{kekuangsrqjf/kda e/kqfof}"kksfiA
bZ"kfUu"khMrq ef; {k.keh{k.kk)Z feUnhojksnj lgksnj feafnjk;%     «3«

vkfefyrk{kef/kxE; eqnk eqdqUne vkuUn dUnefues"ke vuaxra=eA
vkdsdjfLFkrduh fudi{e us=a HkwR;S HkosUee Hkqtax'k;kaxuk;k%    «4«

ckãkarjs e/kqftr% fJrdkSLrqHks ;k gkjkoyho gfjuhye;h foHkkfrA
dkeiznk Hkxorksfi dVk{kekyk dY;k.kekogrq es deyky;kok%   «5«

dkykEcqnkfyyfyrksjfl dSVHkkjs/kkZjk/kjsLQqjfr ;k rfMnaxusoA
ekrq% leLr txrke eguh;ewfrZHkZnzkf.k es fn'krq HkkxZouanuk;k%   «6«

izkIre ine izFker% fdy ;RizHkkokUeakxY;Hkkft e/kqekfFk;fu eUeFksuA
eF;kirsRrfng eaFkjeh{k.kk)Z eankyle p edjky; dU;dk;k%        «7«

n|kn n;kuqiouks nzfo.kkEcq/kkjke vfLeUufdapufogaxf'k'kkS fo"k..ksA
nq"deZ/keZeiuh; fpjk; nqja ukjk;.k iz.kf;uh u;ukEcqokg%      «8«

b"Vk fof'k"Ver;ks fi ;Fkk n;knzZn`"V~;k f=fo"Viina lqyHka yHkarsA
n`f"V% izâ"VdeyksnjnhfIrfj"Vka iqf"V d`"kh"V ee iq"djfo"Vjk;k%       «9«

xhnsZorSfr x#M/otHkkfeuhfr 'kkdaHkjhfr 'kf'k'ks[kj oYyHksfrA
l`f"VfLFkfrizy;dsfy"kq lafLFkrk;S rL;S uefL=HkqouSdxqjksLr#.;S     «10«

JqR;S ueksLrq 'kqHkdeZQyizlwR;S jR;S ueksLrq je.kh;xq.kk.kZok;SA
'kDR;S ueksLrq 'kri=fudsruk;S iq"V~;S ueksLrq iq#"kksRreoYyHkk;S    «11«

ueksLrq ukyhdfuHkkuuk;S ueksLrq nqX/kksnf/k tUeHkwR;SA
ueksLrq lkseke`rlksnjk;S ueksLrq ukjk;.koYyHkk;S            «12«

lEiRdjkf.k ldysafnz;kuanukfu lkezkT;nkufoHkokfu ljks#gkf{kA
Ro}anukfu nqfjrkgj.kk|rkfu ekeso ekrjfu'ke dy;arq ukU;e~    «13«

;RdVk{k leqikluk fof/k% lsodL; ldykFkZ lEin%A
laruksfr opukaxekulaLRoka eqjkfj ân;s'ojhe Hkts           «14«

ljfltfuy;s ljkstgLrs /koyreka'kqd xa/kekY; 'kksHkSA
Hkxofr gfjoYyHks euksKs f=HkqouHkwfrdjh izlhn eáe        «15«

fnX/kfLrfe% duddqaHkeq[kkol`"VLookZfguh foeypk:tyIyqrkaxheA
izkruZekfe txrka tuuhe'ks"kyksdkf/kukFkx`fg.khe ve`rkfC/kiq=he    «16«

deys deyk{koYyHks Roe d:.kk iwjrjke xrSjikaxS%A
voyksd; ekefdapukuke izFkee ik=ed`f=e n;k;k%         «17«

Lrqoafr ;s LrqfrfHkjHkwfejUoge =;he;ha f=Hkqouekrje jekeA

xq.kkf/kdk xq#rj HkkX;Hkkfxuks Hkoafr rs Hkqfo cq/kHkkfork'k;k%       «18«

«bfr Jh 'kadjkpk;Z fojfpre dud/kkjk Lrks=e laiw.kZe«


शिव ताण्डव स्तोत्रं

भगवान शिव के प्रिय शिष्य लंकाधिपति रावण के द्वारा अनेक प्रचंड स्तोत्रों की रचना की गयी है...

उनमे से भगवान शिव का सबसे प्रिय स्तोत्र है शिव तान्डव स्तोत्रम.....

यह गेय स्तोत्र है सुमधुर स्वर में इसका पाठ करने से हृदय अत्यंत आनंदित होता है..







शिव ताण्डव स्तोत्र

जटाटवीगलज्जलप्रवाहपावितस्थलेगलेऽवलम्ब्यलम्बितां भुजङ्गतुङ्गमालिकाम्‌।
डमड्डमड्डमड्डमन्निनादवड्डमर्वयंचकारचण्डताण्डवं तनोतु नः शिवो शिवम्‌ ॥१॥

जटाकटाहसंभ्रमभ्रमन्निलिंपनिर्झरीविलोलवीचिवल्लरी विराजमानमूर्धनि।
धगद्धगद्धगज्ज्वलल्ललाटपट्टपावकेकिशोरचंद्रशेखरे रतिः प्रतिक्षणं ममं ॥२॥

धराधरेंद्रनंदिनी विलासबन्धुबन्धुरस्फुरद्दिगंतसंतति प्रमोद मानमानसे।
कृपाकटाक्षधोरणीनिरुद्धदुर्धरापदि क्वचिद्विगम्बरे मनोविनोदमेतु वस्तुनि ॥३॥

जटाभुजंगपिंगलस्फुरत्फणामणिप्रभा-कदंबकुंकुमद्रवप्रलिप्तदिग्वधूमुखे।
मदांधसिंधुरस्फुरत्वगुत्तरीयमेदुरे मनोविनोदद्भुतं बिंभर्तुभूतभर्तरि ॥४॥

सहस्रलोचनप्रभृत्यशेषलेखशेखर-प्रसूनधूलिधोरणी विधूसरांघ्रिपीठभूः।
भुजंगराजमालयानिबद्धजाटजूटकः श्रियैचिरायजायतां चकोरबंधुशेखरः ॥५॥

ललाटचत्वरज्वलद्धनंजयस्फुलिङ्गभा-निपीतपंचसायकंनमन्निलिंपनायकम्‌।
सुधामयूखलेखया विराजमानशेखरं महाकपालिसंपदे शिरोजटालमस्तुनः ॥६॥

करालभालपट्टिकाधगद्धगद्धगज्ज्वलद्धनंजया धरीकृतप्रचंडपंचसायके।
धराधरेंद्रनंदिनीकुचाग्रचित्रपत्रकप्रकल्पनैकशिल्पिनी त्रिलोचनेरतिर्मम ॥७॥

नवीनमेघमंडलीनिरुद्धदुर्धरस्फुरत्कुहुनिशीथनीतमः प्रबद्धबद्धकन्धरः।
निलिम्पनिर्झरीधरस्तनोतु कृत्तिसिंधुरः कलानिधानबंधुरः श्रियं जगंद्धुरंधरः ॥८॥

प्रफुल्लनीलपंकजप्रपंचकालिमप्रभा-विडंबि कंठकंध रारुचि प्रबंधकंधरम्‌।
स्मरच्छिदं पुरच्छिंद भवच्छिदं मखच्छिदं गजच्छिदांधकच्छिदं तमंतकच्छिदं भजे ॥९॥

अखर्वसर्वमंगला कलाकदम्बमंजरी-रसप्रवाह माधुरी विजृंभणा मधुव्रतम्‌।
स्मरांतकं पुरातकं भावंतकं मखांतकं गजांतकांधकांतकं तमंतकांतकं भजे ॥१०॥

जयत्वदभ्रविभ्रमभ्रमद्भुजंगमस्फुरद्धगद्धगद्विनिर्गमत्कराल भाल हव्यवाट्।
धिमिद्धिमिद्धिमिध्वनन्मृदंगतुंगमंगलध्वनिक्रमप्रवर्तित: प्रचण्ड ताण्डवः शिवः ॥११॥

दृषद्विचित्रतल्पयोर्भुजंगमौक्तिकमस्रजोर्गरिष्ठरत्नलोष्ठयोः सुहृद्विपक्षपक्षयोः।
तृणारविंदचक्षुषोः प्रजामहीमहेन्द्रयोः समं प्रवर्तयन्मनः कदा सदाशिवं भजे ॥१२॥

कदा निलिंपनिर्झरी निकुञ्जकोटरे वसन्‌ विमुक्तदुर्मतिः सदा शिरःस्थमंजलिं वहन्‌।
विमुक्तलोललोचनो ललामभाललग्नकः शिवेति मंत्रमुच्चरन्‌ कदा सुखी भवाम्यहम्‌ ॥१३॥

निलिम्प नाथनागरी कदम्ब मौलमल्लिका-निगुम्फनिर्भक्षरन्म धूष्णिकामनोहरः।
तनोतु नो मनोमुदं विनोदिनींमहनिशं परिश्रय परं पदं तदंगजत्विषां चयः ॥१४॥

प्रचण्ड वाडवानल प्रभाशुभप्रचारणी महाष्टसिद्धिकामिनी जनावहूत जल्पना।
विमुक्त वाम लोचनो विवाहकालिकध्वनिः शिवेति मन्त्रभूषगो जगज्जयाय जायताम्‌ ॥१५॥

इमं हि नित्यमेव मुक्तमुक्तमोत्तम स्तवं पठन्स्मरन्‌ ब्रुवन्नरो विशुद्धमेति संततम्‌।
हरे गुरौ सुभक्तिमाशु याति नान्यथागतिं विमोहनं हि देहनां सुशंकरस्य चिंतनम् ॥१६॥

पूजाऽवसानसमये दशवक्रत्रगीतं यः शम्भूपूजनपरम् पठति प्रदोषे ।
तस्य स्थिरां रथगजेंद्रतुरंगयुक्तां लक्ष्मी सदैव सुमुखीं प्रददाति शम्भुः ॥१७॥
॥ इति शिव शिष्य रावण कृत शिव ताण्डव स्तोत्रं संपूर्णम्‌ ॥



3 अगस्त 2018

भगवान शिव

भगवान शिव के समान :-

  • आनंदमय और निर्विकार रहने के लिए.
  • श्मशान में भी तटस्थ रहने की कला के लिए.
  • सर्व ऐश्वर्य के स्वामी होते हुए भी दिगंबर रहने के लिए .
और 

पास में कुछ भी न होते हुए भी निश्चिंत होकर मुस्कुराने के लिए .







निम्नलिखित मंत्र का उल्लास के साथ २४ घंटे जाप करते रहें धीरे धीरे आप आनंदमय कोष में प्रवेश करने लगेंगे .







||| आनंद कन्दाय नमः |||