13 जुलाई 2022

गुरु पूर्णिमा पर गुरुपूजन की सरल विधि

 

गुरु पूर्णिमा पर गुरुपूजन की सरल विधि

 

गुरु पूजन की एक सरल विधि प्रस्तुत है ।

जिसका उपयोग आप दैनिक पूजन में भी कर सकते हैं ।

 

सबसे पहले अपने सदगुरुदेव को हाथ जोडकर प्रणाम करे

 

ॐ गुं गुरुभ्यो नम:

 

गणेश भगवान का स्मरण करें तथा उन्हें प्रणाम करें

 

ॐ श्री गणेशाय नम:

 

सृष्टि की संचालनि शक्ति भगवती जगदंबा के 10 स्वरूपों को महाविद्या कहा जाता है । उन को हृदय से प्रणाम करें तथा पूजन की पूर्णता की हेतु अनुमति मांगें ।

 

ॐ ह्रीं दशमहाविद्याभ्यो नम:

 

गुरुदेव का ध्यान करे

 

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु गुरुर्देवो महेश्वर: ।

गुरु: साक्षात परब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नम: ॥

ध्यानमूलं गुरो मूर्ति : पूजामूलं गुरो: पदं ।

मंत्रमूलं गुरुर्वाक्यं मोक्षमूलं गुरो: कृपा ॥

 

गुरुकृपाहि केवलम ।

गुरुकृपाहि केवलम ।

गुरुकृपाहि केवलम ।

 

श्री सदगुरु चरण कमलेभ्यो नम: ध्यानं समर्पयामि ।

 

अब ऐसी भावना करें कि गुरुदेव (अंडरलाइन वाले जगह पर अपने गुरु का नाम लें ) आपके हृदय कमल के ऊपर विराजमान हो ।

 

श्री सदगुरु स्वामी निखिलेश्वरानंद महाराज मम ह्रदय कमल मध्ये आवाहयामि स्थापयामि नम: ॥

 

 

 

सदगुरुदेव का मानसिक पंचोपचार पूजन करे और पूजन के बाद गुरुपादुका पंचक स्तोत्र का भी पाठ अवश्य करे ..

 

कई बार हमारे पास सामग्री उपलब्ध नहीं होती ऐसी स्थिति में मानसिक रूप से पूजन संपन्न किया जा सकता है इसके लिए विभिन्न प्रकार की मुद्राएं उंगलियों के माध्यम से प्रस्तुत की जाती हैं जिसको उस सामग्री के अर्पण के समान ही माना जाता है ।

 

मानसिक पूजन करते समय पंचतत्वो की मुद्राये प्रदर्शित करे और सामग्री से पूजन करते समय उचित सामग्री का उपयोग करे

 

अंगूठे और छोटी उंगली को स्पर्श कराकर कहें

ॐ " लं " पृथ्वी तत्वात्मकं गंधं समर्पयामि ॥

 

अंगूठे और पहली उंगली को स्पर्श कराकर कहें

ॐ " हं " आकाश तत्वात्मकं पुष्पम समर्पयामि ॥

 

अंगूठे और पहली उंगली को स्पर्श कराकर धूप मुद्रा दिखाकर मानसिक रूप से समर्पित करें

ॐ " यं " वायु तत्वात्मकं धूपं समर्पयामि ॥

 

दीपक उपलब्ध हो तो दीपक दिखाएं और ना हो तो मानसिक रूप से अंगूठे और बीच वाली उंगली को स्पर्श करके दीपक मुद्रा का प्रदर्शन करते हुए ऐसा भाव रखें कि आप गुरुदेव को दीपक समर्पित कर रहे हैं ।

ॐ " रं " अग्नि तत्वात्मकं दीपं समर्पयामि ॥

 

प्रसाद हो तो उसे अर्पित करें और ना हो तो मानसिक रूप से प्रसाद या नैवेद्य अर्पित करने के लिए अंगूठे और अनामिका अर्थात तीसरी उंगली या रिंग फिंगर को स्पर्श करके वह मुद्रा गुरुदेव को दिखाते हुए मानसिक रूप से प्रसाद अर्पित करें ।

ॐ " वं " जल तत्वात्मकं नैवेद्यं समर्पयामि श्रीगुरवे नम:

 

अब सारी उंगलियों को जोड़कर गुरुदेव के चरणों में तांबूल या पान अर्पित करें ।

ॐ " सं " सर्व तत्वात्मकं तांबूलं समर्पयामि श्री गुरवे नम:

 

अब हाथ जोडकर गुरु पंक्ति का पूजन करे ।

इसमें नमः बोलकर आप सिर्फ हाथ जोड़कर नमस्कार कर सकते हैं....

या फिर चावल चढ़ा सकते हैं....

या पुष्प चढ़ा सकते हैं.....

या फिर जल चढ़ा सकते हैं ।

 

ॐ गुरुभ्यो नम: ।

ॐ परम गुरुभ्यो नम: ।

ॐ परात्पर गुरुभ्यो नम: ।

ॐ पारमेष्ठी गुरुभ्यो नम: ।

ॐ दिव्यौघ गुरुपंक्तये नम: ।

ॐ सिद्धौघ गुरुपंक्तये नम: ।

ॐ मानवौघ गुरुपंक्तये नम: ।

 

अब गुरुपादुका पंचक स्तोत्र का पाठ करे ..

गुरुपादुका पंचक स्तोत्र

ॐ नमो गुरुभ्यो गुरुपादुकाभ्यां

नम: परेभ्य: परपादुकाभ्यां

आचार्य सिद्धेश्वर पादुकाभ्यां

नमो नम: श्री गुरुपादुकाभ्यां !! १ !!

 

ऐंकार ह्रींकार रहस्ययुक्त

श्रीं कार गूढार्थ महाविभूत्या

ॐकार मर्म प्रतिपादिनीभ्यां

नमो नम: श्री गुरुपादुकाभ्यां !! २ !!

 

होमाग्नि होत्राग्नि हविष्यहोतृ

होमादि सर्वाकृति भासमानं

यद ब्रह्म तद बोध वितारिणाभ्यां

नमो नम: श्री गुरुपादुकाभ्यां !! ३ !!

 

अनंत संसार समुद्रतार

नौकायिताभ्यां स्थिर भक्तिदाभ्यां

जाड्याब्धि संशोषण बाडवाभ्यां

नमो नम: श्री गुरुपादुकाभ्यां !! ४ !!

 

कामादिसर्प व्रजगारुडाभ्यां

विवेक वैराग्य निधिप्रदाभ्यां

बोधप्रदाभ्यां द्रुत मोक्षदाभ्यां

नमो नम: श्री गुरुपादुकाभ्यां !! ५ !!

 

अब एक आचमनी जल मे चंदन मिलाकर अर्घ्य दे या मानसिक स्तर पर ऐसा भाव करें कि आपने जल में चंदन मिलाया है और उसे गुरु चरणों में समर्पित कर रहे हैं ..

 

ॐ गुरुदेवाय विदमहे परम गुरवे धीमहि तन्नो गुरु: प्रचोदयात् ।

 

अब गुरुमंत्र का यथाशक्ती जाप करे

आप अपने गुरु के द्वारा प्राप्त मंत्र का जाप कर सकते हैं या फिर निम्नलिखित गुरु मंत्र का जाप कर सकते हैं ।

॥ ॐ गुरुभ्यो नमः ॥

 

अंत मे जप गुरुदेव को अर्पण करे

ॐ गुह्याति गुह्यगोप्तात्वं गृहाणास्मत कृतं जपं सिद्धिर्भवतु मे गुरुदेव त्वतप्रसादान्महेश्वर !!

 

अब एक आचमनी जल अर्पण करे , मन में भाव रखें कि हे गुरुदेव मैं यह पूजन आपके चरणों में समर्पित कर रहा हूं और आप मुझ पर कृपालु होकर अपना आशीर्वाद प्रदान करें ।

 

अनेन पूजनेन श्री गुरुदेव प्रीयंता मम !!

दोनों कान पकड़कर पूजन में हुई किसी भी प्रकार की गलती के लिए क्षमा प्रार्थना करते हुए कहे

 

क्षमस्व गुरुदेव ॥

क्षमस्व गुरुदेव ॥

क्षमस्व गुरुदेव ॥

श्री निखिलेश्वरानन्द कवच

  पूज्यपाद गुरुदेव डा नारायण दत्त श्रीमाली जी के प्रचंड सन्यस्त रूप परमहंस स्वामी निखिलेश्वरानन्द जी का यह कवच सर्व विध रक्षा प्रदायक है ... 

श्री निखिलेश्वरानन्द कवच



विनियोग :------


       ॐ अस्य श्री निखिलेश्वरानन्द कवचस्य श्री मुद्गल ऋषिः, अनुष्टुप छन्दः, श्री गुरुदेवो निखिलेश्वरानन्द परमात्मा देवता, महोस्तवं रूपं च इति बीजम, प्रबुद्धम निर्नित्यम इति कीलकम, अथौ नेत्रं पूर्णं इति कवचम, श्री भगवत्पाद निखिलेश्वरानन्द प्रीति द्वारा मम सम्पूर्ण रक्षणार्थे, स्वकृतेन आत्म मन्त्र-यन्त्र-तन्त्र रक्षणार्थे च पारायणे विनियोगः।


ऋष्यादिन्यास :------


श्री मुद्गल ऋषये नमः शिरसि।                          (सिर को स्पर्श करें)

अनुष्टुप छन्दसे नमः मुखे।                             (मुख को स्पर्श करें)

श्री गुरुदेवो निखिलेश्वरानन्द परमात्मा देवतायै नमः हृदि।     (हृदय को स्पर्श करें)

महोस्तवं रूपं च इति बीजाय नमः गुह्ये।                  (गुह्य-स्थान को स्पर्श करें)

प्रबुद्धम निर्नित्यम इति कीलकाय नमः पादयोः।             (दोनों पैरों को स्पर्श करें)

अथौ नेत्रं पूर्णं इति कवचाय नमः नाभौ।                   (नाभि को स्पर्श करें)

श्री भगवत्पाद निखिलेश्वरानन्द प्रीति द्वारा मम सम्पूर्ण रक्षणार्थे, स्वकृतेन आत्म मन्त्र-यन्त्र-तन्त्र रक्षणार्थे च पारायणे विनियोगाय नमः सर्वांगे।  (पूरे शरीर को स्पर्श करें) 


करन्यास :------


श्री सर्वात्मने निखिलेश्वराय अंगुष्ठाभ्यां नमः।      (दोनों तर्जनी उंगलियों से दोनों अँगूठों को स्पर्श करें)

श्री मन्त्रात्मने पूर्णेश्वराय तर्जनीभ्यां नमः।        (दोनों अँगूठों से दोनों तर्जनी उंगलियों को स्पर्श करें)

श्री तन्त्रात्मने वागीश्वराय मध्यमाभ्यां नमः।      (दोनों अँगूठों से दोनों मध्यमा उंगलियों को स्पर्श करें)

श्री तन्त्रात्मने योगीश्वराय अनामिकाभ्यां नमः।    (दोनों अँगूठों से दोनों अनामिका उंगलियों को स्पर्श करें)

श्री शिष्य प्राणात्मने कनिष्ठिकाभ्यां नमः।        (दोनों अँगूठों से दोनों कनिष्ठिका उंगलियों को स्पर्श करें)

श्री सच्चिदानन्द प्रियाय करतलकरपृष्ठाभ्यां नमः।  (परस्पर दोनों हाथों को स्पर्श करें)


हृदयादिन्यास :------


श्रीं शेश्वरः हृदयाय नमः।           (हृदय को स्पर्श करें)

ह्रीं शेश्वरः शिरसे स्वाहा।           (सिर को स्पर्श करें)

क्लीं शेश्वरः शिखायै वषट्।          (शिखा को स्पर्श करें)

तपसेश्वरः कवचाय हुं।             (परस्पर भुजाओं को स्पर्श करें)

तापेशेश्वरः नेत्रत्रयाय वौषट्।         (नेत्रों को स्पर्श करें)

एकेश्वरः अस्त्राय फट्।             (सिर से हाथ घुमाकर तीन बार ताली बजाएं)


मूल कवचम् :------


ॐ शिरः सिद्धेश्वरः पातु ललाटं च परात्परः।

नेत्रे निखिलेश्वरानन्दः नासिके नरकान्तकः॥१॥


कर्णौ कालात्मकः पातु मुखं मन्त्रेश्वरस्तथा।

कण्ठं रक्षतु वागीशः भुजौ च भुवनेश्वरः॥२॥


स्कन्धौ कामेश्वरः पातु हृदयं ब्रह्मवर्चसः।

नाभिं नारायणो रक्षेत ऊरुं ऊर्जस्वलोऽपि वै॥३॥


जानुनि सच्चिदानन्दः पातु पादौ शिवात्मकः।

गुह्यं लयात्मकः पायात् चित्तं चिन्तापहारकः॥४॥


मदनेशः मनः पातु पृष्ठं पूर्णप्रदायकः।

पूर्वं रक्षतु तन्त्रेशः यन्त्रेशः वारुणीं तथा॥५॥


उत्तरं श्रीधरः रक्षेत दक्षिणं दक्षिणेश्वरः।

पातालं पातु सर्वज्ञः ऊर्ध्वं मे प्राणसंज्ञकः॥६॥


फलश्रुति :------


कवचेनावृतो यस्तु यत्र कुत्रापि गच्छति।

तत्र सर्वत्र लाभः स्यात् किंचिदत्र न संशयः॥७॥


यं यं चिन्तयते काम तं तं प्राप्नोति निश्चितं।

धनवान बलवान लोके जायते समुपासकः॥८॥


ग्रह भूत पिशाचाश्च यक्ष गर्न्धव राक्षसाः।

नश्यन्ति सर्व विघ्नानि दर्शनात् कवचेनावृतम्॥९॥


य इदं कवचं पुण्यं प्रातः पठति नित्यशः।

सिद्धाश्रमः पदारूढ़ः ब्रह्मभावेन भूयते॥१०॥

संक्षिप्त गुरुपूजन

  






संक्षिप्त गुरुपूजन
----------------------
यहाँ पर संक्षिप्त गुरुपूजन विधि प्रस्तुत कर रहा हूं .. इसे आप अपने नित्य दैनंदिन साधना मे कर सकते है ..
हाथ जोडकर प्रणाम करे
ॐ गुं गुरुभ्यो नम:
ॐ श्री गणेशाय नम:
ॐ ह्रीम दशमहाविद्याभ्यो नम:
फिर गुरुदेव का ध्यान करे
गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु गुरुर्देवो महेश्वर:
गुरु: साक्षात परब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नम:
ध्यानमूलं गुरो मूर्ति : पूजामूलं गुरो: पदं
मंत्रमूलं गुरुर्वाक्यं मोक्षमूलं गुरो: कृपा
गुरुकृपाहि केवल गुरुकृपाहि केवलं
गुरुकृपाहि केवलं गुरुकृपाहि केवलं
श्री सदगुरु चरण कमलेभ्यो नम: ध्यानं समर्पयामि
श्री सदगुरु स्वामी निखिलेश्वरानंद महाराज मम ह्रदय कमल मध्ये आवाहयामि स्थापयामि नम:
अगर आपके पास समय कम है तो आप सीधे गुरुमंत्र का जाप शुरु करे .. नही तो सदगुरुदेव का मानसिक पंचोपचार पूजन करे और पूजन के बाद गुरुपादुका पंचक स्तोत्र का भी पाठ अवश्य करे ..
अब सदगुरुदेव का मानसिक पूजन या उपलब्ध सामुग्री से पंचोपचार पूजन करे .. मानसिक पूजन करते समय पंचतत्वो की मुद्राये प्रदर्शित करे और सामुग्री से पूजन करते समय उचित सामुग्री का उपयोग करे
ॐ " लं " पृथ्वी तत्वात्मकं गंधं समर्पयामि श्री गुरवे नम:
ॐ " हं " आकाश तत्वात्मकं पुष्पम समर्पयामि श्री गुरवे नम:
ॐ " यं " वायु तत्वात्मकं धूपं समर्पयामि श्रीगुरवे नम:
ॐ " रं " अग्नी तत्वात्मकं दीपं समर्पयामि श्रीगुरवे नम:
ॐ " वं " जल तत्वात्मकं नैवेद्यं समर्पयामि श्रीगुरवे नम:
ॐ " सं " सर्व तत्वात्मकं तांबूलं समर्पयामि श्री गुरवे नम:
अब हाथ जोडकर गुरु पंक्ति का पूजन करे
ॐ गुरुभ्यो नम:
ॐ परम गुरुभ्यो नम:
ॐ परात्पर गुरुभ्यो नम:
ॐ पारमेष्ठी गुरुभ्यो नम:
ॐ दिव्यौघ गुरुपंक्तये नम:
ॐ सिद्धौघ गुरुपंक्तये नम:
ॐ मानवौघ गुरुपंक्तये नम:
आप चाहे तो निम्न गुरुपादुका पंचक स्तोत्र का पाठ करे .. अगर स्तोत्र पाठ नही करना है तो सीधे आगे का पूजन करे
गुरुपादुका पंचक स्तोत्र
ॐ नमो गुरुभ्यो गुरुपादुकाभ्यां
नम: परेभ्य: परपादुकाभ्यां
आचार्य सिद्धेश्वर पादुकाभ्यां
नमो नम: श्री गुरुपादुकाभ्यां !! १ !!
ऐंकार ह्रींकार रहस्ययुक्त
श्रीं कार गूढार्थ महाविभूत्या
ॐकार मर्म प्रतिपादिनीभ्यां
नमो नम: श्री गुरुपादुकाभ्यां !! २ !!
होमाग्नि होत्राग्नि हविष्यहोतृ
होमादि सर्वाकृति भासमानं
यद ब्रह्म तद बोध वितारिणाभ्यां
नमो नम: श्री गुरुपादुकाभ्यां !! ३ !!
अनंत संसार समुद्रतार
नौकायिताभ्यां स्थिर भक्तिदाभ्यां
जाड्याब्धि संशोषण बाडवाभ्यां
नमो नम: श्री गुरुपादुकाभ्यां !! ४ !!
कामादिसर्प व्रजगारुडाभ्यां
विवेक वैराग्य निधिप्रदाभ्यां
बोधप्रदाभ्यां द्रुत मोक्षदाभ्यां
नमो नम: श्री गुरुपादुकाभ्यां !! ५ !!
अब एक आचमनी जल मे चंदन मिलाकर अर्घ्य दे या मानसिक स्तर पर अर्घ्य दे ..
ॐ गुरुदेवाय विद्महे परम गुरवे धीमहि तन्नो गुरु: प्रचोदयात्
अब गुरुमंत्र का यथाशक्ती जाप करे
ॐ परम तत्वाय नारायणाय गुरुभ्यो नम:
अंत मे जप गुरुदेव को अर्पण करे
ॐ गुह्याति गुह्यगोप्ता
त्वं गृहाणास्मत कृतं जपं
सिद्धिर्भवतु मे गुरुदेव त्वतप्रसादान्महेश्वर !!
अब एक आचमनी जल अर्पण करे
अनेन पूजनेन श्री गुरुदेव प्रीयंता मम !!

तांत्रोक्त गुरु पूजन

    

तांत्रोक्त गुरु पूजन

तंत्रोक्त गुरु पूजन की विधि प्रस्तुत है । 

जिसके माध्यम से आप अपने सदगुरुदेव का पूजन कर सकते हैं क्योंकि मेरे गुरुदेव परमहंस स्वामी निखिलेश्वरानंद जी ( डॉ. नारायण दत्त श्रीमाली जी ) हैं इसलिए गुरुदेव जी के स्थान पर में उनका नाम ले रहा हूं आप अपने गुरु का नाम उनकी जगह पर ले सकते हैं ।  

इस पूजन के लिए स्नानादि करके, पीले या सफ़ेद आसन पर पूर्वाभिमुखी होकर बैठें । लकड़ी की चौकी या बाजोट पर पीला कपड़ा बिछा कर उसपर पंचामृत या जल से स्नान कराके गुरु चित्र यंत्र या शिवलिंग जो भी आपके पास उपलब्ध हो उसे रख लें । अब पूजन प्रारंभ करें। 

 

पवित्रीकरण

किसी भी कार्य को करने के पहले हम अपने आप को साफ सुथरा करते हैं ठीक वैसे ही पूजन करने से पहले भी अपने आप को पवित्र किया जाता है इसे पवित्रीकरण कहते हैं इसमें अपने ऊपर बायें हाथ में जल लेकर दायें हाथ की उंगलियों से  छिड़कें  या फूल या चम्मच जो भी आप इस्तेमाल करना चाहते हो उसके द्वारा अपने ऊपर थोड़ा  सा जल छिड़क लें । 

ॐ अपवित्रः पवित्रो वा सर्वावस्थां गतोऽपि वा ।

यः स्मरेत् पुण्डरीकाक्षं स बाह्याभ्यन्तरः शुचिः ।।

आचमन 

आंतरिक शुद्धि के लिए निम्न मंत्रों को पढ़ आचमनी से तीन बार जल पियें -

ॐ आत्म तत्त्वं शोधयामि स्वाहा ।

ॐ ज्ञान तत्त्वं शोधयामि स्वाहा ।

ॐ विद्या तत्त्वं शोधयामि स्वाहा ।

 

सूर्य पूजन

भगवान सूर्य इस सृष्टि के संचालन करता है और उन्हीं के माध्यम से हम सभी का जीवन गतिशील होता है इसलिए उनकी पूजा अनिवार्य है । 

कुंकुम और पुष्प से सूर्य पूजन करें -

ॐ आकृष्णेन रजसा वर्तमानो निवेशयन्नमृतं मर्त्यं च ।

हिरण्येन सविता रथेन देवो याति भुवनानि पश्यन ।।

ॐ पश्येन शरदः शतं श्रृणुयाम शरदः शतं प्रब्रवाम शरदः शतं ।जीवेम शरदः शतमदीनाः स्याम शरदः शतं भूयश्च शरदः शतात ।।

 

ध्यान

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु गुरुर्देवो महेश्वर: । 

गुरु: साक्षात परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नम: ॥ 

ध्यान मूलं गुरु: मूर्ति पूजा मूलं गुरो पदं । 

मंत्र मूलं गुरुर्वाक्य मोक्ष मूलं गुरुकृपा ॥ 

 आवाहन 

ॐ स्वरुप निरूपण हेतवे श्री निखिलेश्वरानन्दाय गुरुवे नमः आवाहयामि स्थापयामि ।

ॐ स्वच्छ प्रकाश विमर्श हेतवे श्री सच्चिदानंद परम गुरुवे नमः आवाहयामि स्थापयामि ।

ॐ स्वात्माराम पिंजर विलीन तेजसे श्री ब्रह्मणे पारमेष्ठि गुरुवे नमः आवाहयामि स्थापयामि ।

षट चक्र स्थापन --

गुरुदेव को अपने षट्चक्रों में स्थापित करें -

श्री शिवानन्दनाथ पराशक्त्यम्बा मूलाधार चक्रे स्थापयामि नमः ।

श्री सदाशिवानन्दनाथ चिच्छक्त्यम्बा स्वाधिष्ठान चक्रे स्थापयामि नमः ।

श्री ईश्वरानन्दनाथ आनंद शक्त्यम्बा मणिपुर चक्रे स्थापयामि नमः ।

श्री रुद्रदेवानन्दनाथ इच्छा शक्त्यम्बा अनाहत चक्रे स्थापयामि नमः ।

श्री विष्णुदेवानन्दनाथ ज्ञान शक्त्यम्बा विशुद्ध चक्रे स्थापयामि नमः ।

श्री ब्रह्मदेवानन्दनाथ क्रिया शक्त्यम्बा सहस्त्रार चक्रे स्थापयामि नमः ।

ॐ श्री उन्मनाकाशानन्दनाथ – जलं समर्पयामि ।

ॐ श्री समनाकाशानन्दनाथ – गंगाजल स्नानं समर्पयामि ।

ॐ श्री व्यापकानन्दनाथ – सिद्धयोगा जलं समर्पयामि ।

ॐ श्री शक्त्याकाशानन्दनाथ – चन्दनं समर्पयामि ।

ॐ श्री ध्वन्याकाशानन्दनाथ – कुंकुमं समर्पयामि ।

ॐ श्री ध्वनिमात्रकाशानन्दनाथ – केशरं समर्पयामि ।

ॐ श्री अनाहताकाशानन्दनाथ – अष्टगंधं समर्पयामि ।

ॐ श्री विन्द्वाकाशानन्दनाथ – अक्षतं समर्पयामि ।

ॐ श्री द्वन्द्वाकाशानन्दनाथ – सर्वोपचारम समर्पयामि ।

दीपम 

सिद्ध शक्तियों को दीप दिखाएँ 

 

श्री महादर्पनाम्बा सिद्ध ज्योतिं समर्पयामि ।

श्री सुन्दर्यम्बा सिद्ध प्रकाशम् समर्पयामि ।

श्री करालाम्बिका सिद्ध दीपं समर्पयामि ।

श्री त्रिबाणाम्बा सिद्ध ज्ञान दीपं समर्पयामि ।

श्री भीमाम्बा सिद्ध ह्रदय दीपं समर्पयामि ।

श्री कराल्याम्बा सिद्ध सिद्ध दीपं समर्पयामि ।

श्री खराननाम्बा सिद्ध तिमिरनाश दीपं समर्पयामि ।

श्री विधीशालीनाम्बा पूर्ण दीपं समर्पयामि ।

 

नीराजन --

पात्र में जल, कुंकुम, अक्षत और पुष्प लेकर गुरु चरणों मे समर्पित करें -

श्री सोममण्डल नीराजनं समर्पयामि ।

श्री सूर्यमण्डल नीराजनं समर्पयामि ।

श्री अग्निमण्डल नीराजनं समर्पयामि ।

श्री ज्ञानमण्डल नीराजनं समर्पयामि ।

श्री ब्रह्ममण्डल नीराजनं समर्पयामि ।

पञ्च पंचिका 

अपने दोनों हाथों में पुष्प लेकर , दोनों हाथों को भिक्षापात्र के समान जोड़कर, निम्न पञ्च पंचिकाओं का उच्चारण करते हुए इन दिव्य महाविद्याओं की प्राप्ति हेतु गुरुदेव से निवेदन करें -

श्री विद्या लक्ष्म्यम्बा प्राप्तिम् प्रार्थयामि ।

श्री एकाकार लक्ष्मी लक्ष्म्यम्बा प्राप्तिम् प्रार्थयामि ।

श्री महालक्ष्मी लक्ष्म्यम्बा प्राप्तिम् प्रार्थयामि ।

श्री त्रिशक्तिलक्ष्मी लक्ष्म्यम्बा प्राप्तिम् प्रार्थयामि ।

श्री सर्वसाम्राज्यलक्ष्मी लक्ष्म्यम्बा प्राप्तिम् प्रार्थयामि ।

श्री विद्या कोशाम्बा प्राप्तिम् प्रार्थयामि ।

श्री परज्योति कोशाम्बा प्राप्तिम् प्रार्थयामि ।

श्री परिनिष्कल शाम्भवी कोशाम्बा प्राप्तिम् प्रार्थयामि ।

श्री अजपा कोशाम्बा प्राप्तिम् प्रार्थयामि ।

श्री मातृका कोशाम्बा प्राप्तिम् प्रार्थयामि ।

श्री विद्या कल्पलताम्बा प्राप्तिम् प्रार्थयामि । 

श्री त्वरिता कल्पलताम्बा प्राप्तिम् प्रार्थयामि ।

श्री पारिजातेश्वरी कल्पलताम्बा प्राप्तिम् प्रार्थयामि ।

श्री त्रिपुटा कल्पलताम्बा प्राप्तिम् प्रार्थयामि ।

श्री पञ्च बाणेश्वरी कल्पलताम्बा प्राप्तिम् प्रार्थयामि ।

श्री विद्या कामदुघाम्बा प्राप्तिम् प्रार्थयामि ।

श्री अमृत पीठेश्वरी कामदुघाम्बा प्राप्तिम् प्रार्थयामि ।

श्री सुधांशु कामदुघाम्बा प्राप्तिम् प्रार्थयामि ।

श्री अमृतेश्वरी कामदुघाम्बा प्राप्तिम् प्रार्थयामि ।

श्री अन्नपूर्णा कामदुघाम्बा प्राप्तिम् प्रार्थयामि ।

श्री विद्या रत्नाम्बा प्राप्तिम् प्रार्थयामि ।

श्री सिद्धलक्ष्मी रत्नाम्बा प्राप्तिम् प्रार्थयामि ।

श्री मातंगेश्वरी रत्नाम्बा प्राप्तिम् प्रार्थयामि ।

श्री भुवनेश्वरी रत्नाम्बा प्राप्तिम् प्रार्थयामि ।

श्री वाराही रत्नाम्बा प्राप्तिम् प्रार्थयामि ।

 

श्री मन्मालिनी मंत्र 

अंत में तीन बार श्री मन्मालिनी का उच्चारण करना चाहिए जिससे गुरुदेव की शक्ति, तेज और सम्पूर्ण साधनाओं की प्राप्ति हो सके । इसके द्वारा सभी अक्षरों अर्थात स्वर व्यंजनों का पूजन हो जाता है जिससे मंत्र बनते हैं :- 

 

ॐ अं आं इं ईं उं ऊं ऋं ॠं लृं ल्रृं एं ऐँ ओं औं अं अः ।

कं खं गं घं ङं ।

चं छं जं झं ञं ।

टं ठं डं ढं णं ।

तं थं दं धं नं ।

पं फं बं भं मं ।

यं रं लं वं शं षं सं हं क्षं हंसः सोऽहं गुरुदेवाय नमः ।

गुरु मंत्र जाप 

इसके बाद गुरु मंत्र का यथा शक्ति जाप करें ।  

प्रार्थना --

लोकवीरं महापूज्यं सर्वरक्षाकरं विभुम् ।

शिष्य हृदयानन्दं शास्तारं प्रणमाम्यहं ।।

त्रिपूज्यं विश्व वन्द्यं च विष्णुशम्भो प्रियं सुतं ।

क्षिप्र प्रसाद निरतं शास्तारं प्रणमाम्यहं ।।

मत्त मातंग गमनं कारुण्यामृत पूजितं ।

सर्व विघ्न हरं देवं शास्तारं प्रणमाम्यहं ।।

अस्मत् कुलेश्वरं देवं सर्व सौभाग्यदायकं ।

अस्मादिष्ट प्रदातारं शास्तारं प्रणमाम्यहं ।।

यस्य धन्वन्तरिर्माता पिता रुद्रोऽभिषक् तमः ।

तं शास्तारमहं वंदे महावैद्यं दयानिधिं ।।

 

समर्पण --

सम्पूर्ण पूजन गुरु के चरणों मे समर्पित करें :-

देवनाथ गुरौ स्वामिन देशिक स्वात्म नायक: । 

त्राहि त्राहि कृपा सिंधों , पूजा पूर्णताम कुरु ....

अनया पूजया श्री गुरु प्रीयंताम तदसद श्री सद्गुरु चरणार्पणमस्तु ॥ 

इतना कहकर गुरु चरणों मे जल छोड़ें । 

शांति 

 

तीन बार जल छिडके...    

ॐ शान्तिः । शान्तिः ।। शान्तिः ।।।


आप इसका उच्चारण आडिओ मे यहाँ सुन सकते हैं । 
इसे सुनकर उच्चारण करने से धीरे धीरे धीरे गुरुकृपा से आपका उच्चारण स्पष्ट होता जाएगा :-

मंत्र उच्चारण spotify link
मंत्र उच्चारण anchor link
मंत्र उच्चारण radiopublic link
मंत्र उच्चारण google podcast link
मंत्र उच्चारण breaker link