8 सितंबर 2022

पितृ पक्ष में श्राद्ध की तिथियां

 पितृ पक्ष 

अपने मृत पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का पक्ष है श्राद्ध पक्ष या पितृ पक्ष । पितृ पक्ष आश्विन माह के कृष्ण पक्ष को कहा जाता है । इस वर्ष 10 सितंबर 2022 से पितृ पक्ष आरंभ है । इसका समापन 25 सितंबर 2022 को सर्वपितृ अमावस्‍या से होगा । 

पितृ पक्ष में पूर्वजों की मृत्यु की तिथि के अनुसार श्राद्ध किया जाता है, यानि अगर पंचमी तिथि को मृत्यु हुई है तो पंचमी को श्राद्ध करते हैं । अगर तिथि ज्ञात न हो तो अमावस्या तिथि पर श्राद्ध किया जाता है । इस दिन सर्वपितृ श्राद्ध योग माना जाता है और इसे सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या कहते हैं [आश्विन अमावस्या]


पितृ पक्ष में श्राद्ध की तिथियां-


पूर्णिमा श्राद्ध - 10 सितंबर 2022 

प्रतिपदा श्राद्ध - 11 सितंबर 2022

द्वितीया श्राद्ध - 12 सितंबर 2022

तृतीया श्राद्ध - 13 सितंबर 2022

चतुर्थी श्राद्ध - 14 सितंबर 2022

पंचमी श्राद्ध - 15 सितंबर 2022

षष्ठी श्राद्ध - 16 सितंबर 2022

सप्तमी श्राद्ध - 17 सितंबर 2022

अष्टमी श्राद्ध - 18 सितंबर 2022

नवमी श्राद्ध - 19 सितंबर 2022  

दशमी श्राद्ध - 20 सितंबर 2022

एकादशी श्राद्ध - 21 सितंबर 2022

द्वादशी श्राद्ध - 22 सितंबर 2022

त्रयोदशी श्राद्ध - 23 सितंबर 2022

चतुर्दशी श्राद्ध - 24 सितंबर 2022

अमावस्या श्राद्ध - 25 सितंबर 2022

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आपके सुझावों के लिये धन्यवाद..
आपके द्वारा दी गई टिप्पणियों से मुझे इसे और बेहतर बनाने मे सहायता मिलेगी....
यदि आप जवाब चाहते हैं तो कृपया मेल कर दें . अपने अल्पज्ञान से संभव जवाब देने का प्रयास करूँगा.मेरा मेल है :-
dr.anilshekhar@gmail.com