28 नवंबर 2024

गुरु दीक्षा कैसे प्राप्त करें !



मैंने देवी देवताओं तथा उनकी मंत्र साधना से संबन्धित कई लेख प्रकाशित किए हैं । जिन्हे पढ़कर कई पाठकों और पाठिकाओं ने साधना की है या करने की इच्छा व्यक्त की है । मैंने जो विधियाँ प्रकाशित की हैं, वे सरल हैं और उन्हे किसी भी आयु का स्त्री या पुरुष जो सनातन धर्म मे आस्था रखता हो वह सम्पन्न कर सकता है ।  

साधना के मार्ग मे गुरु दीक्षा का बड़ा महत्व होता है । गुरु की देह को गुरु मानने की गलती हम सभी कर बैठते हैं । वास्तव में गुरु के अंदर जो भगवान शिव का ज्ञान या जो शिव तत्व होता है, वही वास्तविक गुरु होता है । तंत्र के अधिपति भगवान शिव सभी साधनाओं के मूल हैं और वही मंत्रों और साधनाओं को शक्ति और चैतन्यता प्रदान करते हैं । 

इसे मैं एक सरल उदाहरण से समझाऊं तो मान लीजिए कि आप अपने घर में एक ट्यूबलाइट जलाना चाहते हैं । इसके दो तरीके हो सकते हैं । पहला तो यह कि आप अपना खुद का बिजली पैदा करने का कोई यंत्र या जनरेटर बना ले और उससे ट्यूबलाइट को जोड़ दें तो ट्यूब लाइट जलने लगेगी । खुद से मंत्र जाप करना कुछ कुछ वैसा ही है । जैसे-जैसे आप जाप करते जाते हैं धीरे-धीरे आपके अंदर ऊर्जा बनने लगती है या आपका खुद का जनरेटर चालू होने लगता है । जब उसकी बिजली पर्याप्त हो जाती है, तब ट्यूब लाइट जलता है । 

दूसरा तरीका यह है कि जो बिजली की सप्लाई लाइन आपके इलाके में आई हुई है, उसके तार से अपने घर में एक कनेक्शन ले ले । उस कनेक्शन के माध्यम से ट्यूबलाइट को जोड़ दें, तब भी वह ट्यूबलाइट चल जाएगी । गुरु दीक्षा कुछ-कुछ वैसा ही कनेक्शन है, जो आपकी ट्यूबलाइट को जल्दी चालू कर सकता है । 

जब आप किसी गुरु से दीक्षा लेते हैं, जो कि स्वयं सिद्ध हो, तो उसकी जो गुरु परंपरा होती है, वह पीछे की ओर जाने पर भगवान शिव से जाकर मिलती है । यानी यह समझ लीजिए कि मेन पावर स्टेशन पर जाकर मिलती है, जहां से सभी साधनाओं का प्रारंभ होता है । जब यह लिंक दीक्षा के माध्यम से जुड़ती है तो आपके अंदर जो शिव तत्व है, जो आपके मस्तिष्क के दोनों हिस्सों के बीच में लगभग लिंग आकार स्वरूप में स्थित होता है, उसकी चैतन्यता बढ़ती है । उसी के माध्यम से मंत्रों की शक्ति जागृत होती है और आपको अपना अभीष्ट प्राप्त होता है ।

अब मन मे यह सवाल उठता है कि दीक्षा कैसे प्राप्त करें ? 

सबसे बढ़िया स्थिति तो यह है कि आप गुरु के पास जाकर दीक्षा प्राप्त करें !

उनके पास व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हो और उनसे निवेदन करके अपनी इच्छित दीक्षा प्राप्त करें !!

इसके लिए आप भोपाल मध्य प्रदेश जा सकते हैं, और गुरुदेव स्वामी सुदर्शन नाथ जी से या गुरु माता डॉ.  साधना सिंह जी से दीक्षा प्राप्त कर सकते हैं । 




कई बार परिस्थितियां ऐसी होती हैं, कि किसी कारणवश आप भोपाल जा पाने में असमर्थ हो !

ऐसी स्थिति में आप चाहे तो अपनी फोटो तथा निर्धारित न्योछावर भेज कर भी गुरु दीक्षा प्राप्त कर सकते हैं । इसके विषय में अधिक जानकारी के लिए आप सुमन जी से संपर्क कर सकते हैं :-

सुश्री सुमन 

मोबाइल नंबर - 9307610360 


गुरु श्रंखला

 जगद्गुरु भगवान शिव







भगवान वेद व्यास


गौड पादाचार्य [शंकराचार्य जी के गुरु ]


जगद्गुरु आदि शंकराचार्य 



==========


ब्रह्मानंद सरस्वती



------------------------------------------------------------------
।                                                                                                 ।
           महेश योगी                                                                     करपात्री महाराज
।                                                                                                 ।
।                                                                                                 ।
।                                                                                                 ।
                                           पूज्यपाद सद्गुरुदेव  
                                                                               डॉ. नारायण दत्त श्रीमाली जी
[परमहंस स्वामी निखिलेश्वरानंद जी]  
[1933-1998]                 



                                                 
                                              ।
                                              ।
                                               ।
-----------------------------------------------------------------------
।                                                                                                 ।
।                                                                                                 ।
।                                                                                                 ।
।                                                                                                 ।
गुरुमाता डॉ . साधना सिंह  जी                                                                       गुरुदेव स्वामी सुदर्शन नाथ जी
                                                                                                       
जानकारी स्त्रोत -  साधना सिद्धि विज्ञान जुलाई २००५ पेज ७०

26 नवंबर 2024

हनुमान जी के 108 नाम

   हनुमान जी के 108 नाम 



1 ॐ अक्षहन्त्रे नमः।

2 ॐ अन्जनागर्भ सम्भूताय नमः।

3 ॐ अशोकवनकाच्छेत्रे नमः।

4 ॐ आञ्जनेयाय नमः।

5 ॐ कपिसेनानायकाय नमः।

6 ॐ कपीश्वराय नमः।

7 ॐ कबळीकृत मार्ताण्डमण्डलाय नमः।

8 ॐ काञ्चनाभाय नमः।

9 ॐ कामरूपिणे नमः।

10 ॐ काराग्रह विमोक्त्रे नमः।

11 ॐ कालनेमि प्रमथनाय नमः।

12 ॐ कुमार ब्रह्मचारिणे नमः।

13 ॐ केसरीसुताय नमः।

14 ॐ गन्धमादन शैलस्थाय नमः।

15 ॐ गन्धर्व विद्यातत्वज्ञाय नमः।

16 ॐ चञ्चलाय नमः।

17 ॐ चतुर्बाहवे नमः।

18 ॐ चिरञ्जीविने नमः।

19 ॐ जाम्बवत्प्रीतिवर्धनाय नमः।

20 ॐ तत्वज्ञानप्रदाय नमः।

21 ॐ दशग्रीव कुलान्तकाय नमः।

22 ॐ दशबाहवे नमः।

23 ॐ दान्ताय नमः।

24 ॐ दीनबन्धुराय नमः।

25 ॐ दृढव्रताय नमः।

26 ॐ दैत्यकार्य विघातकाय नमः।

27 ॐ दैत्यकुलान्तकाय नमः।

28 ॐ धीराय नमः।

29 ॐ नवव्याकृतपण्डिताय नमः।

30 ॐ पञ्चवक्त्राय नमः।

31 ॐ परमन्त्र निराकर्त्रे नमः।

32 ॐ परयन्त्र प्रभेदकाय नमः।

33 ॐ परविद्या परिहाराय नमः।

34 ॐ परशौर्य विनाशनाय नमः।

35 ॐ पारिजात द्रुमूलस्थाय नमः।

36 ॐ पार्थ ध्वजाग्रसंवासिने नमः।

37 ॐ पिङ्गलाक्षाय नमः।

38 ॐ प्रतापवते नमः।

39 ॐ प्रभवे नमः।

40 ॐ प्रसन्नात्मने नमः।

41 ॐ प्राज्ञाय नमः।

42 ॐ बल सिद्धिकराय नमः।

43 ॐ बालार्कसद्रशाननाय नमः।

44 ॐ ब्रह्मास्त्र निवारकाय नमः।

45 ॐ भविष्यथ्चतुराननाय नमः।

46 ॐ भीमसेन सहायकृते नमः।

47 ॐ मनोजवाय नमः।

48 ॐ महाकायाय नमः।

49 ॐ महातपसे नमः।

50 ॐ महातेजसे नमः।

51 ॐ महाद्युतये नमः।

52 ॐ महाबल पराक्रमाय नमः।

53 ॐ महारावण मर्दनाय नमः।

54 ॐ महावीराय नमः।

55 ॐ मायात्मने नमः।

56 ॐ मारुतात्मजाय नमः।

57 ॐ योगिने नमः।

58 ॐ रक्षोविध्वंसकारकाय नमः।

59 ॐ रत्नकुण्डल दीप्तिमते नमः।

60 ॐ रामकथा लोलाय नमः।

61 ॐ रामचूडामणिप्रदायकाय नमः।

62 ॐ रामदूताय नमः।

63 ॐ रामभक्ताय नमः।

64 ॐ रामसुग्रीव सन्धात्रे नमः।

65 ॐ रुद्र वीर्य समुद्भवाय नमः।

66 ॐ लक्ष्मणप्राणदात्रे नमः।

67 ॐ लङ्कापुर विदायकाय नमः।

68 ॐ लन्किनी भञ्जनाय नमः।

69 ॐ लोकपूज्याय नमः।

70 ॐ वज्रकायाय नमः।

71 ॐ वज्रदेहाय नमः।

72 ॐ वज्रनखाय नमः।

73 ॐ वागधीशाय नमः।

74 ॐ वाग्मिने नमः।

75 ॐ वानराय नमः।

76 ॐ वार्धिमैनाक पूजिताय नमः।

77 ॐ जितेन्द्रियाय नमः।

78 ॐ विभीषण प्रियकराय नमः।

79 ॐ शतकन्टमुदापहर्त्रे नमः।

80 ॐ शरपञ्जर भेदकाय नमः।

81 ॐ शान्ताय नमः।

82 ॐ शूराय नमः।

83 ॐ शृन्खला बन्धमोचकाय नमः।

84 ॐ श्री राम हृदयस्थाये नमः 

85 ॐ श्रीमते नमः।

86 ॐ संजीवननगायार्था नमः।

87 ॐ सर्वग्रहबाधा विनाशिने नमः।

88 ॐ सर्वतन्त्र स्वरूपिणे नमः।

89 ॐ सर्वदुखः हराय नमः।

90 ॐ सर्वबन्धविमोक्त्रे नमः।

91 ॐ सर्वमन्त्र स्वरूपवते नमः।

92 ॐ सर्वमायाविभंजनाय नमः।

93 ॐ सर्वयन्त्रात्मकाय नमः।

94 ॐ सर्वरोगहराय नमः।

95 ॐ सर्वलोकचारिणे नमः।

96 ॐ सर्वविद्या सम्पत्तिप्रदायकाय नमः।

97 ॐ सागरोत्तारकाय नमः।

98 ॐ सिंहिकाप्राण भञ्जनाय नमः।

99 ॐ सीतादेविमुद्राप्रदायकाय नमः।

100 ॐ सीतान्वेषण पण्डिताय नमः।

101 ॐ सीताशोक निवारकाय नमः।

102 ॐ सीतासमेत श्रीरामपाद सेवदुरन्धराय नमः।

103 ॐ सुग्रीव सचिवाय नमः।

104 ॐ सुचये नमः।

105 ॐ सुरार्चिताय नमः।

106 ॐ स्फटिकाभाय नमः।

107 ॐ हनूमते नमः।

108 ॐ हरिमर्कट मर्कटाय नमः।


इन नामों का उच्चारण करें नमः के साथ चावल, सिंदूर,पुष्प,जल अर्पित करें । 


24 नवंबर 2024

संतान/पुत्र प्राप्ति गणेश स्तोत्र

संतान/पुत्र प्राप्ति गणेश स्तोत्र


नमोस्तु गणनाथाय सिद्धि बुद्धि युताय च।

सर्वेश्वर्यप्रदाय देवाय पुत्र वृद्धि प्रदाय च ।

गुरुवराय पुरवे गोप्त्रे गुहयासिताय ते ।

गोप्याय गोपिता शेष भुवनाय चिदात्मने ।

विश्वमूलाय भव्याय विश्वसृष्टिकराय ते ।

नमो नमस्ते सत्याय सत्यपूर्णाय शुंडिने ।

एकदंताय शुद्धाय सुमुखाय नमो नमः ।

प्रपन्न जन पालाय प्रणतार्ति विनाशिने ।

शरणम भव देवेश संततिम सुदृढ़म कुरु ।

भविष्यन्ती च ये पुत्रा मत्कुले गणनायक ।

ते सर्वे तव पूजार्थ निरताः स्युर्वरो मत: ।

पुत्रप्रदमिदम स्तोत्रम सर्वसिध्धी प्रदायकम ॥


विधि :-

भगवान गणेश का ध्यान पूजन करके नित्य क्षमतानुसार 1,3,5,11 बार इस स्तोत्र का पाठ करें तो संतान/पुत्र प्राप्ति मे आने वाले विघ्नों को विघ्नकर्ता महागणपती हटाकर अनुकूलता प्रदान करते हैं .....  



21 नवंबर 2024

रक्षा कारक भैरव् यंत्र !

रक्षा कारक भैरव् यंत्र  !

रक्षा कारक देवताओं में भगवान भैरव को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है । इन्हें भगवान शिव का ही एक स्वरूप माना गया है । प्रत्येक पूजन में विघ्नों से रक्षा के लिए भगवान गणेश की पूजा के पश्चात सर्व विध रक्षा के लिए भगवान श्री भैरव का पूजन संपन्न किया जाता है . प्रमुख रूप से आठ प्रकार के भैरव माने गए हैं । कई तांत्रिक ग्रन्थों में 51 और 64 प्रकार के भैरव का भी उल्लेख मिलता है । 

यूट्यूब पर उपलब्ध विडियोस मे आप पाएंगे कि गुरुदेव डॉ नारायण दत्त श्रीमाली जी ने अपने प्रवचनों में कई बार भैरव साधना के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियां दी है उनमें से एक महत्वपूर्ण जानकारी यह भी है कि भैरव यंत्र का पूजन करके अगर आप उसे घर के प्रमुख द्वार के ऊपर लटका दें तो नकारात्मक शक्तियों का घर के अंदर प्रवेश नहीं हो पाता है ।.

आपके नाम से भैरव यंत्र [शुल्क- पाँच सौ एक रुपये मात्र] अभिमंत्रित करके आपको स्पीड पोस्ट से भेजने की व्यवस्था की जा सकती है, इसके लिए आप इस क्यूआर कोड़ का उपयोग भी कर सकते हैं :- 



यदि आप इच्छुक हो तो आप निम्नलिखित जानकारी मेरे व्हाट्सएप नंबर 7000630499 पर भेज देंगे  ➖

1> निर्धारित शुल्क 501 रुपये का शुल्क फोन पे/गूगल पे//पे टी एम  के द्वारा भेजे जाने की रसीद/स्क्रीन शॉट ।

2> आपका नाम ।

3> आपका गोत्र, जन्म तिथि,समय,स्थान (यदि मालूम हो तो )

4> बिना चश्मे के आपकी एक ताजा फोटो जिसमे आपका चेहरा और आँखें स्पष्ट दिखती हों ।

5> पिन कोड़ सहित, आपका पूरा डाक का पता, जिस पते पर पार्सल भेजना है । साथ मे आपका वह मोबाइल नंबर जिसपर पोस्टमेन आवश्यकता पड़ने पर आपसे पार्सल डिलिवरी के समय संपर्क कर सके ।


अघोरेश्वर महादेव

 

अघोर साधनाएं जीवन की सबसे अद्भुत साधनाएं हैं

अघोरेश्वर महादेव की साधना उन लोगों को करनी चाहिए जो समस्त सांसारिक बंधनों से मुक्त होकर शिव गण बनने की इच्छा रखते हैं.

इस साधना से आप को संसार से धीरे धीरे विरक्ति होनी शुरू हो जायेगी, इसलिए विवाहित और विवाह सुख के अभिलाषी लोगों को यह साधना नहीं करनी चाहिए.

  1. यह  साधना  अमावस्या से प्रारंभ होकर अगली अमावस्या तक की जाती है.
  2. यह  दिगंबर साधना है.
  3. एकांत कमरे में साधना होगी.
  4. स्त्री से संपर्क तो दूर की बात है बात भी नहीं करनी है.
  5. भोजन  कम से कम और खुद पकाकर खाना है.
  6. यथा  संभव मौन रहना है.
  7. क्रोध,विवाद,प्रलाप, न करे.
  8. गोबर के कंडे जलाकर उसकी राख बना लें.
  9. स्नान करने के बाद बिना शरीर  पोछे साधना कक्ष में प्रवेश करें.
  10. अब राख को अपने पूरे शरीर में मल लें.
  11. जमीन पर बैठकर मंत्र जाप करें.
  12. माला या यन्त्र की आवश्यकता नहीं है.
  13. जप की संख्या अपने क्षमता के अनुसार तय करें.
  14. आँख बंद करके दोनों नेत्रों के बीच वाले स्थान पर ध्यान लगाने का प्रयास करते हुए जाप करें.बहुत जोर नहीं लगाना है आराम से सहज ध्यान लगाना है । ज्यादा जोर लगाएंगे तो सिर और आँखों मे दर्द हो सकता है । 
  15. जाप  के बाद भूमि पर सोयें.
  16. उठने के बाद स्नान कर सकते हैं.
  17. यदि एकांत उपलब्ध हो तो पूरे साधना काल में दिगंबर रहें. यदि यह संभव न हो तो काले रंग का वस्त्र पहनें.
  18. साधना के दौरान तेज बुखार, भयानक दृश्य और आवाजें आ सकती हैं. इसलिए कमजोर मन वाले साधक और बच्चे इस साधना को किसी हालत में न करें.
  19. गुरु दीक्षा ले चुके साधक ही अपने गुरु से अनुमति लेकर इस साधन को करें.
  20. जाप से पहले कम से कम १ माला गुरु मन्त्र का जाप अनिवार्य है.


|||| अघोरेश्वराय हूं ||||




19 नवंबर 2024

त्रिपुरभैरवी साधना मंत्रम

 



॥ हसै हसकरी हसै ॥


लाभ - शत्रुबाधा, तन्त्रबाधा निवारण.


विधि ---


  • दिये हुए चित्र को फ़्रम करवा लें.
  • यन्त्र के बीच में देखते हुए जाप करें.
  • रात्रि काल में जाप होगा.
  • रत्रि ९ बजे से सुबह ४ बजे के बीच का समय रात्रि काल है.
  • काला रंग का आसन तथा वस्त्र होगा.
  • दिशा दक्षिण की तरफ़ मुंह करके बैठना है.
  • हो सके तो साधना स्थल पर ही रात को सोयें.
  • किसी स्त्री का अपमान न करें.
  • किसी पर साधना काल में क्रोध न करें.
  • किसी को ना तो कोसें और ना ही व्यर्थ का प्रलाप करें.
  • यथा संभव मौन रखें.
  • उपवास न कर सकें तो साधना में बैठने से पहले हल्का भोजन करें.

17 नवंबर 2024

भैरवं नमामि

 


भैरवं नमामि
यं यं यं यक्ष रूपं दश दिशि विदितं भूमि कम्पायमानं
सं सं सं संहार मूर्ति शुभ मुकुट जटा शेखरं चन्द्र विम्बं
दं दं दं दीर्घ कायं विकृत नख मुख चौर्ध्व रोमं करालं
पं पं पं पाप नाशं प्रणमतं सततं भैरवं क्षेत्रपालं ॥ १ ॥
रं रं रं रक्तवर्णं कटक कटितनुं तीक्ष्णदंष्ट्रा विशालं
घं घं घं घोर घोषं घ घ घ घ घर्घरा घोर नादं
कं कं कं कालरूपं धग धग धगितं ज्वलितं कामदेहं
दं दं दं दिव्य देहं प्रणमत सततं भैरवं क्षेत्रपालं ॥ २ ॥
लं लं लं लम्ब दन्तं ल ल ल ल लुलितं दीर्घ जिह्वाकरालं
धूं धूं धूं धूम्रवर्ण स्फुट विकृत मुखंमासुरं भीम रूपं
रूं रूं रूं रुण्डमालं रुधिरमय मुखं ताम्र नेत्रं विशालं
नं नं नं नग्नरूपं प्रणमत सततं भैरवं क्षेत्रपालं ॥ ३ ॥
वं वं वं वायुवेगं प्रलय परिमितं ब्रह्मरूपं स्वरूपं
खं खं खं खड्गहस्तं त्रिभुवन निलयं भास्करं भीमरूपं
चं चं चं चालयन्तं चल चल चलितं चालितं भूत चक्रं
मं मं मं मायकायं प्रणमत सततं भैरवं क्षेत्रपालं ॥ ४ ॥
खं खं खं खड्गभेदं विषममृतमयं काल कालान्धकारं
क्षि क्षि क्षि क्षिप्र वेग दह दह दहन नेत्रं सन्दीप्यमानं
हूं हूं हूं हूंकार शब्दं प्रकटित गहन गर्जितं भूमिकंपं
बं बं बं बाललीलम प्रणमत सततं भैरवं क्षेत्रपालं ॥ ५ ॥

  • भैरव प्रार्थना है.
  • उनकी कृपा प्रदान करती है .


16 नवंबर 2024

भैरव अष्टोत्तर शत नाम

 

भैरव अष्टोत्तर शत नाम


01) ॐ भैरवाय नम:
02) ॐ भूतनाथाय नम: 
03) ॐ भूतात्मने नम: 
04) ॐ भूतभावनाय नम: 
05) ॐ क्षेत्रदाय नम: 
06) ॐ क्षेत्रपालाय नम: 
07) ॐ क्षेत्रज्ञाय नम: 
08) ॐ क्षत्रियाय नम: 
09) ॐ विराजे नम: 
10) ॐ श्मशानवासिने नम: 
11) ॐ मांसाशिने नम: 
12) ॐ खर्पराशिने नम: 
13) ॐ स्मरांतकाय नम: 
14) ॐ रक्तपाय नम: 
15) ॐ पानपाय नम: 
16) ॐ सिद्धाय नम: 
17) ॐ सिद्धिदाय नम: 
18) ॐ सिद्धसेविताय नम: 
19) ॐ कंकालाय नम:
20) ॐ कालशमनाय नम: 
21) ॐ कलाकाष्ठाय नम: 
22) ॐ तनये नम: 
23) ॐ कवये नम:
24) ॐ त्रिनेत्राय नम: 
25) ॐ बहुनेत्राय नम: 
26) ॐ पिंगललोचनाय नम: 
27) ॐ शूलपाणये नम: 
28) ॐ खडगपाणये नम: 
29) ॐ कंकालिने नम: 
30) ॐ धूम्रलोचनाय नम: 
31) ॐ अभीरवे नम: 
32) ॐ भैरवीनाथाय नम: 
33) ॐ भूतपाय नम: 
34) ॐ योगिनीपतये नम: 
35) ॐ धनदाय नम: 
36) ॐ अधनहारिणे नम: 
37) ॐ धनवते नम: 
38) ॐ प्रीतिवर्धनाय नम: 
39) ॐ नागहाराय नम: 
40) ॐ नागपाशाय नम: 
41) ॐ व्योमकेशाय नम: 
42) ॐ कपालभृते नम: 
43) ॐ कालाय नम: 
44) ॐ कपालमालिने नम: 
45) ॐ कमनीयाय नम: 
46) ॐ कलानिधये नम: 
47) ॐ त्रिनेत्राय नम: 
48) ॐ ज्वलन्नेत्राय नम: 
49) ॐ त्रिशिखिने नम: 
50) ॐ त्रिलोकपालाय नम: 
51) ॐ त्रिवृत्ततनयाय नम: 
52) ॐ डिंभाय नम: 
53) ॐ शांताय नम: 
54) ॐ शांतजनप्रियाय नम: 
55) ॐ बटुकाय नम: 
56) ॐ बटुवेशाय नम: 
57) ॐ खट्वांगधराय नम: 
58) ॐ भूताध्यक्षाय नम: 
59) ॐ पशुपतये नम: 
60) ॐ भिक्षकाय नम: 
61) ॐ परिचारकाय नम: 
62) ॐ धूर्ताय नम: 
63) ॐ दिगंबराय नम: 
64) ॐ शूराय नम: 
65) ॐ हरिणे नम: 
66) ॐ पांडुलोचनाय नम: 
67) ॐ प्रशांताय नम: 
68) ॐ शांतिदाय नम: 
69) ॐ शुद्धाय नम: 
70) ॐ शंकरप्रियबांधवाय नम: 
71) ॐ अष्टमूर्तये नम: 
72) ॐ निधीशाय नम: 
73) ॐ ज्ञानचक्षुषे नम: 
74) ॐ तपोमयाय नम: 
75) ॐ अष्टाधाराय नम: 
76) ॐ षडाधाराय नम: 
77) ॐ सर्पयुक्ताय नम: 
78) ॐ शिखिसखाय नम: 
79) ॐ भूधराय नम: 
80) ॐ भूधराधीशाय नम: 
81) ॐ भूपतये नम: 
82) ॐ भूधरात्मजाय नम: 
83) ॐ कपालधारिणे नम: 
84) ॐ मुंडिने नम: 
85) ॐ नागयज्ञोपवीतवते नम: 
86) ॐ जृंभणाय नम: 
87) ॐ मोहनाय नम: 
88) ॐ स्तंभिने नम: 
89) ॐ मारणाय नम: 
90) ॐ क्षोभणाय नम: 
91) ॐ शुद्धनीलांजनप्रख्याय नम: 
92) ॐ दैत्यघ्ने नम: 
93) ॐ मुंडभूषिताय नम: 
94) ॐ बलिभुजे नम: 
95) ॐ बलिभुंगनाथाय नम: 
96) ॐ बालाय नम: 
97) ॐ बालपराक्रमाय नम: 
98) ॐ सर्वापत्तारणाय नम: 
99) ॐ दुर्गाय नम: 
100) ॐ दुष्टभूतनिषेविताय नम: 
101) ॐ कामिने नम: 
102) ॐ कलानिधये नम: 
103) ॐ कांताय नम: 
104) ॐ कामिनीवशकृद्वशिने नम: 
105) ॐ सर्वसिद्धिप्रदाय नम: 
106) ॐ वैद्याय नम: 
107) ॐ प्रभवे नम: 
108) ॐ विष्णवे नम:

विधि:-
  • काला/लाल वस्त्र पहनें.
  • दक्षिण दिशा की और मुख रखें .
  • भैरव यंत्र या चित्र या पंचमुखी रुद्राक्ष रखकर कर सकते हैं .
  • सरसों के तेल का दीपक जला सकते हैं .
  • हर मन्त्र के साथ सिंदूर या लाल पुष्प चढ़ाएं .

15 नवंबर 2024

काल भैरव साधना

   




काल भैरव साधना निम्नलिखित परिस्थितियों में लाभकारी है :-
  • शत्रु बाधा.
  • तंत्र बाधा.
  • इतर योनी से कष्ट.
  • उग्र साधना में रक्षा हेतु.
काल भैरव मंत्र :-

|| ॐ भ्रं काल भैरवाय फट ||

विधि :-
  1. रात्रि कालीन साधना है.अमावस्या, नवरात्रि,कालभैरवाष्टमी, जन्माष्टमी या किसी भी अष्टमी से प्रारंभ करें.
  2. रात्रि 9 से 4 के बीच करें.
  3. काला आसन और वस्त्र रहेगा.
  4. रुद्राक्ष या काली हकिक माला से जाप करें.
  5. १०००,५०००,११०००,२१००० जितना आप कर सकते हैं उतना जाप करें.
  6. जाप के बाद १० वा हिस्सा यानि ११००० जाप करेंगे तो ११०० बार मंत्र में स्वाहा लगाकर हवन  कर लें.
  7. हवन सामान्य हवन सामग्री से भी कर सकते हैं.
  8. काली  मिर्च या  तिल का प्रयोग भी कर सकते हैं.
  9. अंत में एक कुत्ते को भरपेट भोजन करा दें. काला कुत्ता हो तो बेहतर.
  10. एक नारियल [पानीवाला] आखिरी दिन अपने सर से तीन बार घुमा लें, अपनी इच्छा उसके सामने बोल दें. 
  11. किसी सुनसान जगह पर बने शिव या काली मंदिर में छोड़कर बिना पीछे मुड़े वापस आ जाएँ. 
  12. घर में आकर स्नान कर लें. 
  13. दो अगरबत्ती जलाकर शिव और शक्ति से कृपा की प्रार्थना करें. 
  14. किसी भी प्रकार की गलती हो गयी हो तो उसके लिए क्षमा मांगे.
  15. दोनों अगरबत्ती घर के द्वार पर लगा दें.

14 नवंबर 2024

काल भैरव मंत्र प्रयोग

  काल भैरव मंत्र प्रयोग 



  • सभी प्रकार की तंत्र बाधाओं के शमन मे उपयोगी है । 
  • अमावस्या, कृष्ण पक्ष मे अष्टमी/ त्रयोदशी/चतुर्दशी  या सावन माह की किसी भी रात्रि करें|
  • अपने सामने एक सूखा नारियल , एक कपूर की डली , 11 लौंग, 11 इलायची, 1 डली लोबान या धुप रखें |
  • सरसों के तेल का दीपक जलाएं |
  • हाथ में नारियल लेकर अपनी मनोकामना बोलें | नारियल सामने रखें |
  • दक्षिण दिशा कीओर देखकर इस मन्त्र का 108 बार जाप करें |
  • अगले दिन जल प्रवाह करें । 





|| ॐ भ्रां भ्रीं भ्रूं भ्रः | ह्रां ह्रीं ह्रूं ह्रः |ख्रां ख्रीं ख्रूं ख्रः|घ्रां घ्रीं घ्रूं घ्र: | म्रां म्रीं म्रूं म्र: | म्रों म्रों म्रों म्रों | क्लों   क्लों क्लों क्लों |श्रों श्रों श्रों श्रों | ज्रों ज्रों  ज्रों ज्रों | हूँ हूँ हूँ हूँ| हूँ हूँ हूँ हूँ | फट | सर्वतो रक्ष रक्ष रक्ष रक्ष भैरव नाथ हूँ फट ||

13 नवंबर 2024

काल भैरव अष्टकम

 काल भैरव अष्टकम


देवराजसेव्यमानपावनांघ्रिपङ्कजं व्यालयज्ञसूत्रमिन्दुशेखरं कृपाकरम् ।

नारदादियोगिवृन्दवन्दितं दिगंबरं काशिकापुराधिनाथकालभैरवं भजे ॥ १॥

भानुकोटिभास्वरं भवाब्धितारकं परं नीलकण्ठमीप्सितार्थदायकं त्रिलोचनम् ।

कालकालमंबुजाक्षमक्षशूलमक्षरं काशिकापुराधिनाथकालभैरवं भजे ॥ २॥

शूलटंकपाशदण्डपाणिमादिकारणं श्यामकायमादिदेवमक्षरं निरामयम् ।

भीमविक्रमं प्रभुं विचित्रताण्डवप्रियं काशिकापुराधिनाथकालभैरवं भजे ॥ ३॥

भुक्तिमुक्तिदायकं प्रशस्तचारुविग्रहं भक्तवत्सलं स्थितं समस्तलोकविग्रहम् ।

विनिक्वणन्मनोज्ञहेमकिङ्किणीलसत्कटिं काशिकापुराधिनाथकालभैरवं भजे॥ ४॥

धर्मसेतुपालकं त्वधर्ममार्गनाशनं कर्मपाशमोचकं सुशर्मधायकं विभुम् ।

स्वर्णवर्णशेषपाशशोभितांगमण्डलं काशिकापुराधिनाथकालभैरवं भजे ॥ ५॥

रत्नपादुकाप्रभाभिरामपादयुग्मकं नित्यमद्वितीयमिष्टदैवतं निरंजनम् ।

मृत्युदर्पनाशनं करालदंष्ट्रमोक्षणं काशिकापुराधिनाथकालभैरवं भजे ॥ ६॥

अट्टहासभिन्नपद्मजाण्डकोशसंततिं दृष्टिपात्तनष्टपापजालमुग्रशासनम् ।

अष्टसिद्धिदायकं कपालमालिकाधरं काशिकापुराधिनाथकालभैरवं भजे ॥ ७॥

भूतसंघनायकं विशालकीर्तिदायकं काशिवासलोकपुण्यपापशोधकं विभुम् ।

नीतिमार्गकोविदं पुरातनं जगत्पतिं काशिकापुराधिनाथकालभैरवं भजे ॥ ८॥


विधि :-

कालाष्टमी/दीपावली/सूर्यग्रहण/अमावस्या के अवसर पर 108 पाठ करें ।

यह सभी प्रकार के पूजन के पूर्व रक्षा के लिए उपयोगी है।

विभिन्न प्रकार के रक्षा प्रयोगों मे किया जा सकता है ।  

11 नवंबर 2024

दस महाविद्याये तथा उनकी साधना से होने वाले लाभ

  दस महाविद्याये तथा उनकी साधना से होने वाले लाभ 


मेरे सदगुरुदेव डा नारायण दत्त श्रीमाली जी ने दसों महाविद्याओं के सम्बन्ध में विस्तृत विवेचन किया है . उनके प्रवचन के ऑडियो/वीडियो आप इंटरनेट पर सर्च करके या यूट्यूब पर सुन सकते हैं . तथा विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं .  

जितना मैंने जाना है उसके आधार पर मुझे ऐसा लगता है कि सभी महाविद्याओं से आध्यात्मिक शक्ति की वृद्धि तथा सर्व मनोकामना की पूर्ती होती है . इसके अलावा जो विशेष प्रयोजन सिद्ध होते हैं उनका उल्लेख इस प्रकार से किया गया है .  

महाकाली - मानसिक प्रबलता /सर्वविध रक्षा / कुण्डलिनी जागरण /पौरुष 

तारा - आर्थिक उन्नति / कवित्व / वाक्शक्ति 

त्रिपुर सुंदरी - आर्थिक/यश / आकर्षण 

भुवनेश्वरी - आर्थिक/स्वास्थ्य/प्रेम 

छिन्नमस्ता - तन्त्रबाधा/शत्रुबाधा / सर्वविध रक्षा

त्रिपुर भैरवी - तंत्र बाधा / शत्रुबाधा / सर्वविध रक्षा

धूमावती - शत्रु बाधा / सर्वविध रक्षा 

बगलामुखी - शत्रु स्तम्भन / वाक् शक्ति / सर्वविध रक्षा

मातंगी - सौंदर्य / प्रेम /आकर्षण/काव्य/संगीत  

कमला - आर्थिक उन्नति 

सभी महाविद्याओं के शाबर मंत्र होते हैं , जिनका प्रयोग कोई भी कर सकता है . यदि आपके गुरु नहीं हैं तो भगवान शिव/महाकाली को गुरु मानकर आप इनका प्रयोग इस नवरात्रि में करें और लाभ उठायें . शाबर मंत्र सामान्य भाषा में होते हैं . उनको जैसा लिखा है वैसा ही पढ़ना चाहिए . उसमे व्याकरण सुधार करने के कोशिश न करें . ये मंत्र सिद्ध योगियों द्वारा उद्भूत हैं इसलिए जैसा उन्होंने रच दिया वैसा ही पढ़ने से ज्यादा लाभ होगा . 

शाबर मन्त्रों के जाप करते समय दीपक और अगरबत्ती या धुप जलाये रखना चाहिए . गुग्गुल की धुप या अगरबत्ती का प्रयोग बेहतर होगा . न हो तो कोई भी अगरबत्ती जला लें . 


महाविद्याओं की साधना उच्चकोटि की साधना है . आप अपनी रूचि के अनुसार किसी भी महाविद्या की साधना कर सकते हैं . महाविद्या साधना आपको जीवन में सब कुछ प्रदान करने में सक्षम है . यदि आप सात्विक पद्धति से गृहस्थ जीवन में रहते हुए ही , महाविद्या साधना सिद्धि करना चाहते हैं तो आप महाविद्या से सम्बंधित दीक्षा तथा मंत्र प्राप्त करने के लिए मेरे गुरुदेव स्वामी सुदर्शन नाथ जी से या गुरुमाता डा साधना सिंह जी से संपर्क कर सकते हैं .




विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दिए गए वेबसाइट तथा यूट्यूब चैनल का अवलोकन कर सकते हैं . 

contact for details
वेबसाइट
namobaglamaa.org

यूट्यूब चैनल
https://youtube.com/c/MahavidhyaSadhakPariwar

गुरुदेव स्वामी सुदर्शन नाथ जी : एक प्रचंड तंत्र साधक

  गुरुदेव स्वामी सुदर्शन नाथ जी : एक प्रचंड तंत्र साधक



साधना का क्षेत्र अत्यंत दुरुह तथा जटिल होता है. इसी लिये मार्गदर्शक के रूप में गुरु की अनिवार्यता स्वीकार की गई है.
गुरु दीक्षा प्राप्त शिष्य को गुरु का प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष मार्गदर्शन प्राप्त होता रहता है.
बाहरी आडंबर और वस्त्र की डिजाइन से गुरू की क्षमता का आभास करना गलत है.
एक सफ़ेद धोती कुर्ता पहना हुआ सामान्य सा दिखने वाला व्यक्ति भी साधनाओं के क्षेत्र का महामानव हो सकता है यह गुरुदेव स्वामी सुदर्शन नाथ जी से मिलकर मैने अनुभव किया.

भैरव साधना से शरभेश्वर साधना तक.......
कामकला काली से लेकर त्रिपुरसुंदरी तक .......
अघोर साधनाओं से लेकर तिब्बती साधना तक....
महाकाल से लेकर महासुदर्शन साधना तक सब कुछ अपने आप में समेटे हुए निखिल तत्व के जाज्वल्यमान पुंज स्वरूप...
गुरुदेव स्वामी सुदर्शननाथ जी
महाविद्या त्रिपुर सुंदरी के सिद्धहस्त साधक हैं.वर्तमान में बहुत कम महाविद्या सिद्ध साधक इतनी सहजता से साधकों के मार्गदर्शन के लिये उपलब्ध हैं.

आप चाहें तो उनसे संपर्क करके मार्गदर्शन ले सकते हैं :-

साधना सिद्धि विज्ञान
जास्मीन - 429
न्यू मिनाल रेजीडेंसी
जे. के. रोड , भोपाल [म.प्र.]
दूरभाष : (0755)
4269368,4283681,4221116

वेबसाइट:-

www.namobaglamaa.org


यूट्यूब चेनल :-

https://www.youtube.com/@MahavidhyaSadhakPariwar