॥ ॐ ह्रीं क्रीं मे स्वाहा ॥
- यह सर्वविध रोगों के प्रशमन में सहायक होता है.
- इसका प्रभाव भी महामृत्युंजय मंत्र के समान प्रचंड है .
- यथा शक्ति जाप करें.
एक प्रयास सनातन धर्म[Sanatan Dharma] के महासमुद्र मे गोता लगाने का.....कुछ रहस्यमयी शक्तियों [shakti] से साक्षात्कार करने का.....गुरुदेव Dr. Narayan Dutt Shrimali Ji [ Nikhileswaranand Ji] की कृपा से प्राप्त Mantra Tantra Yantra विद्याओं को समझने का...... Kali, Sri Yantra, Laxmi,Shiv,Kundalini, Kamkala Kali, Tripur Sundari, Maha Tara ,Tantra Sar Samuchhay , Mantra Maharnav, Mahakal Samhita, Devi,Devata,Yakshini,Apsara,Tantra, Shabar Mantra, जैसी गूढ़ विद्याओ को सीखने का....
रुद्राक्ष : एक अद्भुत आध्यात्मिक फल
रुद्राक्ष दो शब्दों से मिलकर बना है रूद्र और अक्ष ।
रुद्र = शिव, अक्ष = आँख
ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव के आंखों से गिरे हुए आनंद के आंसुओं से रुद्राक्ष के फल की उत्पत्ति हुई थी ।
रुद्राक्ष एक मुखी से लेकर इक्कीस मुखी तक पाए जाते हैं ।
रुद्राक्ष साधकों के लिए एक महत्वपूर्ण चीज है लगभग सभी साधनाओं में रुद्राक्ष की माला को स्वीकार किया जाता है एक तरह से आप इसे माला के मामले में ऑल इन वन कह सकते हैं
अगर आप तंत्र साधनाएं करते हैं या किसी की समस्या का समाधान करते हैं तो आपको रुद्राक्ष की माला अवश्य पहननी चाहिए ।
यह एक तरह की आध्यात्मिक बैटरी है जो आपके मंत्र जाप और साधना के द्वारा चार्ज होती रहती है और वह आपके इर्द-गिर्द एक सुरक्षा घेरा बनाकर रखती है जो आपकी रक्षा तब भी करती है जब आप साधना से उठ जाते हैं और यह रक्षा मंडल आपके चारों तरफ दिनभर बना रहता है ।
पंचमुखी रुद्राक्ष सबसे सुलभ और सस्ते होते हैं । जैसे जैसे मुख की संख्या कम होती जाती है उसकी कीमत बढ़ती जाती है । एक मुखी रुद्राक्ष सबसे दुर्लभ और सबसे महंगे रुद्राक्ष है । इसी प्रकार से पांच मुखी रुद्राक्ष के ऊपर मुख वाले रुद्राक्ष की मुख की संख्या के हिसाब से उसकी कीमत बढ़ती जाती है । 21 मुखी रुद्राक्ष भी बेहद दुर्लभ और महंगे होते हैं ।
पांच मुखी रुद्राक्ष सामान्यतः हर जगह उपलब्ध हो जाता है और आम आदमी उसे खरीद भी सकता है पहन भी सकता है । पाँच मुखी रुद्राक्ष के अंदर भी आध्यात्मिक शक्तियों को समाहित करने के गुण होते हैं ।
गृहस्थ व्यक्ति , पुरुष या स्त्री , पांच मुखी रुद्राक्ष की माला धारण कर सकते हैं और अगर एक दाना धारण करना चाहे तो भी धारण कर सकते हैं ।
रुद्राक्ष की माला से बीपी में भी अनुकूलता प्राप्त होती है
रुद्राक्ष पहनने के मामले में सबसे ज्यादा लोग नियमों की चिंता करते हैं ।
मुझे ऐसा लगता है कि जैसे भगवान शिव किसी नियम किसी सीमा के अधीन नहीं है, उसी प्रकार से उनका अंश रुद्राक्ष भी परा स्वतंत्र हैं । उनके लिए किसी प्रकार के नियमों की सीमा का बांधा जाना उचित नहीं है
रुद्राक्ष हर किसी को सूट नहीं करता यह भी एक सच्चाई है और इसका पता आपको रुद्राक्ष की माला पहनने के महीने भर के अंदर चल जाएगा । अगर रुद्राक्ष आपको स्वीकार करता है तो वह आपको अनुकूलता देगा ।
आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा आपको अपने शरीर में ज्यादा चेतना में महसूस होगी......
आप जो भी काम करने जाएंगे उसमें आपको अनुकूलता महसूस होगी ....
ऐसी स्थिति में आप रुद्राक्ष को धारण कर सकते हैं वह आपके लिए अनुकूल है !!!
इसके विपरीत स्थितियाँ होने से आप समझ जाइए कि आपको रुद्राक्ष की माला नहीं पहननी है ।
इसके बाद सबसे ज्यादा संशय की बात होती है कि रुद्राक्ष असली है या नहीं है । आज के युग में 100% शुद्धता की बात करना बेमानी है । ऑनलाइन में कई प्रकार के सर्टिफाइड रुद्राक्ष भी उपलब्ध है । उनमें से भी कई नकली हो सकते हैं, ऐसी स्थिति में मेरे विचार से आप किसी प्रामाणिक गुरु से या आध्यात्मिक संस्थान से रुद्राक्ष प्राप्त करें तो ज्यादा बेहतर होगा ।
तमिलनाडु में कोयंबटूर नामक स्थान पर सद्गुरु के नाम से लोकप्रिय आध्यात्मिक संत जग्गी वासुदेव जी के द्वारा ईशा फाउंडेशन नामक एक संस्था की स्थापना की गई है । जो आदियोगी अर्थात भगवान शिव के गूढ़ रहस्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर गतिशील है । उनके द्वारा एक अद्भुत और संभवतः विश्व के सबसे बड़े पारद शिवलिंग की स्थापना भी की गई है । यही नहीं एक विशालकाय आदियोगी भगवान शिव की प्रतिमा का भी निर्माण किया गया है , जिसके प्रारंभ के उत्सव में स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी उपस्थित थे ।
ईशा फाउंडेशन के द्वारा कुछ विशेष अवसरों पर निशुल्क प्राण प्रतिष्ठित रुद्राक्ष भी उपलब्ध कराए जाते हैं जैसा कि शिवरात्रि के अवसर पर इस वर्ष किया गया था ।
इसके अलावा रुद्राक्ष की छोटे मनको वाली और बड़े मनको वाली माला जोकि सदगुरुदेव द्वारा प्राण प्रतिष्ठित होती है, वह आप ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं । ज्यादा जानकारी के लिए आप ईशा फाउंडेशन गूगल में सर्च करके देख सकते हैं ।
उनकी वेबसाइट का एड्रेस है .
सिद्धकुंजिका स्तोत्रम
शिव उवाच -----
श्रूणु देवि प्रवक्ष्यामि कुंजिका स्तोत्रमुत्तमम !
येन मंत्रप्रभावेण चण्डीजाप: शुभो भवेत !!१!!
न कवचं न अर्गला स्तोत्रं कीलकं न रहस्यकम !
न सूक्तं नापि ध्यानं च न न्यासो न च वा अर्चनं !!२!!
कुंजिका पाठमात्रेण दुर्गापाठफलं लभेत !
अति गुह्यतरं देवी देवानामपि दुर्लभं !!३!!
गोपनीयं प्रयत्नेन स्वयोनिरिव पार्वति !
मारणं मोहनं वश्यं स्तंभनं उच्चाटनादिकम !
पाठ मात्रेण संसिद्धयेत कुंजिकास्तोत्रं उत्तमम !! ४ !!
अथ मंत्र :
ॐ ऐं ह्रीं क्लीं
चामुंडायै विच्चे !!
ॐ ग्लौं हुं क्लीं जूं स: ज्वालय ज्वालय ज्वल ज्वल प्रज्वल प्रज्वल
ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे ज्वल हं सं लं क्षं फट स्वाहा !! इति मंत्र: !!
=====**
नमस्ते रुद्ररुपिण्ये नमस्ते मधुमर्दिनि !
नम: कैटभहारिण्यै नमस्ते महिषार्दिनि !
नमस्ते शुभहंत्र्यै च निशुंभासुरघातिनि !
जाग्रतं हि महादेवि जपं सिद्धं कुरुष्व मे !
ऐंकारी सृष्टिरुपायै ह्रींकारी प्रतिपालिका !
क्लींकारी कामरुपिण्यै बीजरुपे नमोस्तुते !
चामुंडा चण्डघाती च यैकारी वरदायिनि !
विच्चे चाभयदा नित्यं नमस्ते मंत्ररुपिणि !
धां धीं धूं धूर्जटे: पत्नी वां वीं वूं वागधीश्वरी !
क्रां क्रीं क्रूं कालिका देवि शां शीं शूं मे शुभं कुरु !
हुं हुं हुंकाररुपिण्यै जं जं जं जंभनादिनी !
भ्रां भ्रीं भ्रूं भैरवी भद्रे भवान्यै ते नमो नम: !
अं कं चं टं तं पं यं शं वीं दुं ऐं वीं हं क्षं !
धिजाग्रं धिजाग्रं त्रोटय त्रोटय दीप्तं कुरु कुरु स्वाहा !
पां पीं पूं पार्वती पूर्णा खां खीं खूं खेचरी तथा !
सां सीं सूं सप्तशती देव्या मंत्रसिद्धीं कुरुष्व मे !
======**
इदं तु कुंजिकास्तोत्रं मंत्रजागर्तिहेतवे !!
अभक्ते नैव दातव्यं गोपितं रक्ष पार्वति !!
यस्तु कुंजिकया देवि हीनां सप्तशतीं पठेत !!
न तस्य जायते सिद्धिररण्ये रोदनं यथा !!
इति श्री रुद्रयामले गौरीतंत्रे शिवपार्वतीसंवादे कुंजिकास्तोत्रं
संपूर्णम !!
इसका उच्चारण यहाँ देख सकते हैं
।। हुं हुं ह्रीं ह्रीं कालिके घोर दन्ष्ट्रे प्रचन्ड चन्ड नायिके दानवान दारय हन हन शरीरे महाविघ्न छेदय छेदय स्वाहा हुं फट ।।